Karnal News: समस्या होने पर टोल फ्री नंबर 1800-180-2087 पर करें शिकायत Latest Haryana News

[ad_1]

करनाल। पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और एलपीजी की आपूर्ति पर निगरानी के लिए डीएफएससी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। उपभोक्ताओं के लिए टोल फ्री नंबर 1800-180-2087 भी जारी किया गया है, जिस पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने सभी जिलों के उपायुक्तों, पुलिस अधीक्षकों और जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रकों को ईंधन की सप्लाई और वितरण व्यवस्था पर कड़ी निगरानी रखने के आदेश दिए हैं। स्पष्ट किया है कि पेट्रोल और डीजल की किसी प्रकार की कमी नहीं है। लोगों से अपील की गई है कि वे किसी भी अफवाह में आकर घबराहट में ईंधन या गैस की अतिरिक्त खरीदारी न करें। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के निर्देशों के अनुसार सभी तेल विपणन कंपनियों (ओएमसी) को एलपीजी सिलिंडर केवल घरेलू उपभोक्ताओं को ही उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है।

[ad_2]
Karnal News: समस्या होने पर टोल फ्री नंबर 1800-180-2087 पर करें शिकायत