चंडीगढ़ पुलिस की नशा बेचने वालों को चेतावनी: नशा छोड़ दो या शहर छोड़ दो, वरना होगी सख्त कार्रवाई, पंचकूला के लिए नहीं लगता वीजा – Chandigarh News Chandigarh News Updates

[ad_1]


चंडीगढ़ में नशे के कारोबार के खिलाफ चंडीगढ़ पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। क्राइम ब्रांच के इंचार्ज इंस्पेक्टर नरेंद्र पटियाल ने नशा बेचने और लेने वालों को दो-टूक चेतावनी देते हुए कहा है कि या तो नशा छोड़ दें या शहर छोड़ दें, अन्यथा उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इंस्पेक्टर नरेंद्र पटियाल ने कहा कि नशा बेचने और लेने वाले यह न समझें कि पुलिस को उनके बारे में जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि कानून में ऐसे कई प्रावधान हैं, जिनके तहत पुलिस कार्रवाई कर सकती है। नशे की कमाई से बनी प्रॉपर्टी भी होगी अटैच इंस्पेक्टर पटियाल ने स्पष्ट किया कि अगर कोई व्यक्ति नशे के कारोबार से पैसा कमाकर प्रॉपर्टी बनाता है या लग्जरी जिंदगी जीने की कोशिश करता है तो वह भी सुरक्षित नहीं रहेगा। ऐसे मामलों में नशे की कमाई से बनाई गई प्रॉपर्टी को भी अटैच किया जा सकता है। इसे लेकर कानून में प्रावधान भी है और पुलिस उन लोगों की लिस्ट भी तैयार कर रही है जो नशा बेचने से बाज नहीं आ रहे हैं। उन्होंने कहां-कहां और कितनी प्रॉपर्टी बनाई है, इसकी भी जांच की जा रही है। इसके बाद उनकी पूरी फाइल तैयार कर उनकी प्रॉपर्टी अटैच कर ली जाएगी। कहीं भी जाकर की जा सकती है गिरफ्तारी उन्होंने कहा कि कई नशा सप्लायर खुद को ज्यादा चालाक समझते हैं। कुछ लोग चंडीगढ़ में कोठी बनाकर खुद पंचकूला या आसपास के क्षेत्रों में रहने लगते हैं और सोचते हैं कि पुलिस उनका कुछ नहीं कर पाएगी। लेकिन ऐसा नहीं है। चंडीगढ़ पुलिस कहीं भी जाकर आरोपियों को गिरफ्तार कर सकती है। आरोपी यह न सोचें कि पंचकूला जाने के लिए चंडीगढ़ पुलिस को वीजा लेना पड़ता है। जो लोग इनके सिर पर यह काम कर रहे हैं, जब वे पुलिस के हाथ चढ़ेंगे तो कोई भी उन्हें बचा नहीं पाएगा। युवाओं को नशे से बचाने पर जोर इंस्पेक्टर पटियाल ने कहा कि शहर की युवा पीढ़ी को नशे के जाल में फंसने से बचाने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। अलग-अलग इलाकों में लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अगर उनके आसपास कोई व्यक्ति नशा बेचता या लेता है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले का नाम पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा और नशे के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

[ad_2]
चंडीगढ़ पुलिस की नशा बेचने वालों को चेतावनी: नशा छोड़ दो या शहर छोड़ दो, वरना होगी सख्त कार्रवाई, पंचकूला के लिए नहीं लगता वीजा – Chandigarh News