Karnal News: मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा पर निकाली कलशयात्रा Latest Haryana News

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल

Updated Fri, 13 Mar 2026 12:19 AM IST


घरौंडा अर्धनारीश्वर मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में भजन राती महिलाएं। संवाद



घरौंडा। अर्धनारीश्वर मंदिर में मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर बुधवार को शहर में कलशयात्रा निकाली गई। मंदिर में आयोजित हवन में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण की सुपुत्री ऐषणा कल्याण और अन्य श्रद्धालुओं ने आहुति डालकर विश्व कल्याण की कामना की। कार्यक्रम में पहुंचने पर शिव शक्ति सेवा मंडल के पदाधिकारियों ने ऐषणा कल्याण को स्मृतिचिह्न देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि मंदिर में इतना भक्ति भरा माहौल है कि अगर कोई थका हुआ या बीमार व्यक्ति भी मंदिर में दर्शन करने के लिए आ जाए, तो वह बिल्कुल स्वस्थ हो जाएगा। इस अवसर पर राज सिंगला, पुष्कर टक्कर, सतविंद्र सिंह, देवेंद्र धीमान, डॉ. रमेश, कुलदीप कैमला आदि मौजूद रहे। संवाद

Trending Videos

[ad_2]
Karnal News: मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा पर निकाली कलशयात्रा