{“_id”:”69b30de20d7d4c54d809e706″,”slug”:”sc-tractor-verification-on-16-sirsa-news-c-128-1-svns1027-154589-2026-03-13″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Sirsa News: अनुसूचित जाति के किसानों के ट्रैक्टरों का भौतिक सत्यापन 16 को”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Fri, 13 Mar 2026 12:32 AM IST
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos
सिरसा। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के सहायक कृषि अभियंता इंजीनियर विजय जैन ने बताया कि वर्ष 2025-26 की एसबी-89 योजना के तहत जिले के अनुसूचित जाति वर्ग के ड्रॉ में चयनित किसानों के ट्रैक्टरों का भौतिक सत्यापन 16 मार्च को किया जाएगा।
विजय जैन ने बताया कि यह भौतिक सत्यापन जिलास्तरीय कार्यकारी समिति की ओर से गठित कमेटी के माध्यम से किया जाएगा। निदेशालय के निर्देशानुसार इस प्रक्रिया को सिंगल डे फिजिकल वेरिफिकेशन के तहत एक ही दिन में पूरा किया जाएगा। उन्होंने संबंधित लाभार्थी किसानों से अपील की है कि वे अपने ट्रैक्टरों सहित नई निर्माणाधीन अनाज मंडी के बाहर, दिल्ली बाईपास, गांव नेजाडेला कलां के नजदीक निर्धारित स्थान पर सुबह 10 बजे से पहुंचकर अपने ट्रैक्टरों का भौतिक सत्यापन करवाएं ताकि योजना का लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया समय पर पूरी हो सके।
[ad_2]
Sirsa News: अनुसूचित जाति के किसानों के ट्रैक्टरों का भौतिक सत्यापन 16 को