Gurugram News: निपुण हरियाणा टीचर एप से डाउनलोड होंगे प्रश्न पत्र Latest Haryana News

[ad_1]

तीसरी से पांचवीं कक्षा तक की वार्षिक परीक्षाओं को लेकर निर्देश जारी

संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। जिले के सरकारी विद्यालयों में बालवाटिका तीसरी से पांचवीं कक्षा तक होने वाली वार्षिक परीक्षाओं को लेकर शिक्षा विभाग ने नए निर्देश जारी किए हैं। अब इन कक्षाओं की परीक्षा से संबंधित प्रश्नपत्र और मौखिक प्रश्न परीक्षा सामग्री शिक्षकों को निपुण हरियाणा टीचर एप के कंटेंट रिपोजिटरी से ही डाउनलोड करनी होगी। इसके साथ ही परीक्षा पूरी होने के बाद विद्यार्थियों के अंक भी इसी एप के माध्यम से ऑनलाइन अपलोड किए जाएंगे।

जारी निर्देशों के अनुसार कक्षा तीसरी तक के विद्यार्थियों को लिखित परीक्षा के साथ साथ मौखिक परीक्षा भी देनी होगी। शिक्षक पहले लिखित परीक्षा कराएंगे और उसके बाद मौखिक परीक्षा लेकर दोनों के अंक अलग अलग दर्ज करेंगे। इसके बाद विद्यार्थियों के अंक निपुण हरियाणा टीचर एप पर अपलोड किए जाएंगे, जिससे विद्यार्थियों के वार्षिक मूल्यांकन का पूरा रिकार्ड ऑनलाइन सुरक्षित रहेगा।

साथ ही विभाग ने स्पष्ट किया है कि कक्षा चौथी और पांचवीं के विद्यार्थियों की परीक्षा केवल लिखित होगी। इन कक्षाओें में अंग्रेजी, हिंदी, गणित और ईवीएस विषयों की पेन पेपर आधारित परीक्षा ली जाएगी। लिखित परीक्षाएं सामान्य विद्यालय समय के अनुसार ही आयोजित होंगी। सुबह की पाली वाले विद्यार्थियों की परीक्षा सुबह 9 बजे से 11 बजे तक होगी जबकि दोपहर वालों की परीक्षा दोपहर 1:00 बजे से 3:00 बजे तक आयोजित की जाएगी।

[ad_2]
Gurugram News: निपुण हरियाणा टीचर एप से डाउनलोड होंगे प्रश्न पत्र