{“_id”:”69b2cae64b2e50ea7303c3c3″,”slug”:”chargesheet-against-three-policemen-submitted-in-court-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-81965-2026-03-12″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Gurugram News: तीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ चार्जशीट अदालत में की जमा”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
गुरुग्राम। रिश्वत मांगने के एक मामले में गिरफ्तार हुए तीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) गुरुग्राम ने बुधवार को अदालत में चार्जशीट पेश कर दी है। इस मामले की सुनवाई अतिरिक्त सत्र एवं न्यायाधीश अमित गौतम की अदालत में चल रही है। इस मामले में निरीक्षक जयप्रकाश (अब उप पुलिस अधीक्षक), उप निरीक्षक नरेंद्र गुलिया और मुख्य सिपाही आजाद सिंह को आरोपी बनाया गया है। आरोपियों ने बिलासपुर थाना में मारपीट के एक मामले में नाम हटाने के लिए चार लाख रुपये रिश्वत की मांग की थी। शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने मामला दर्ज किया था।संवाद
Trending Videos
[ad_2]
Gurugram News: तीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ चार्जशीट अदालत में की जमा