INLD सुप्रीमो अभय चौटाला की CM सैनी से मुलाकात: कई मुद्दों पर चर्चा; राज्यसभा चुनाव पर बोले-हुड्डा की तसल्ली करवा दूंगा, इससे बड़ा गद्दार नहीं – Sirsa News Chandigarh News Updates

[ad_1]

चंडीगढ में हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी से मिलते हुए इनेलो सुप्रीमो अभय सिंह चौटाला व प्रतिनिधिमंडल।

इनेलो सुप्रीमो अभय सिंह चौटाला की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल ने हरियाणा की मंडियों के खरीद केंद्रों में मार्केट कमेटियों द्वारा लाइसेंस न देने के कारण किसानों को उनकी फसल बेचने में आ रही मुश्किलों के मुद्दे को लेकर सीएम सैनी से मुलाकात की। साथ ही खर

.

सीएम से मुलाकात के बाद अभय सिंह चौटाला ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि जैसे बुढ़ापा पेंशन वाला मुद्दा था। वैसा ही एक किसानों की गेहूं की फसल बेचने के लिए खरीद केंद्रों का बड़ा मुद्दा है। सरकार ने एक आदेश जारी कर दूरदराज के इलाकों में बने खरीफ के गेहूं खरीद केंद्रों को बंद करने और पुराने लाइसेंस के नवीनीकरण पर रोक लगा दी है।

हरियाणा के पूर्व सीएम ताऊ देवीलाल ने इन खरीद केंद्रों की शुरुआत की थी। पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला ने किसानों के हित में इन खरीद केंद्रों बढ़ावा दिया था। गेहूं परचेज सेंटर बंद होने से किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ेगी।

सरकार ने इस बार में स्थानीय गेहूं खरीद केंद्रों पर बायोमेट्रिक को अनिवार्य कर दिया है जो संभव नहीं है। बायोमेट्रिक खरीद वहां पर हो सकती है, जहां पर चारदीवारी हो। 9 हजार लाइसेंस धारक हैं, जिससे एक लाइसेंस पर अलग-अलग काम करने वाले 9 आदमियों को रोजगार मिलता है।

इनेलो सुप्रीमो ने कल जींद में सीएम से मिलने की बात कही थी।

सीएम बोले, अधिकारियों से बात करेंगे, बंद नहीं होंगे

सीएम ने यह आश्वासन दिया है कि खरीद केंद्रों को बंद नहीं किया जाएगा और इस पर अधिकारियों से बात करेंगे। यह एक गंभीर मामला है और हम एक हफ्ते का इंतजार करेंगे। वरना इनेलो पार्टी एक हफ्ते बाद प्रदेश में आंदोलन शुरू करेगी। इस पूरे मामले में सीएम को आदेश लेना नहीं है। सीएम को आदेश देना है। वह अधिकारियों को बुलाएं और आदेश वापस लेने के लिए कहें।

अभय सिंह चौटाला ने प्रदेश में सरसों की खरीद को लेकर भी सीएम नायब सैनी से बात की। इनेलो पार्टी ने हरियाणा में 12 मार्च से सरसों की खरीद की मांग की है। हरियाणा में कई ऐसे जिले हैं जिनमें सरसों वक्त से पहले पक जाती है। भिवानी, महेंद्रगढ़ गुरुग्राम, पलवल और नूह में सरसों की फसल तैयार हो चुकी है। इस पर भी सीएम ने जल्द से जल्द फैसला लेने का आश्वासन दिया है।

इनेलो की ओर से सीएम को सौंपा गया ज्ञापन

इनेलो की ओर से सीएम को सौंपा गया ज्ञापन

भूपेंद्र हुड्‌डा की तसल्ली करवा देंगे : अभय चौटाला राज्यसभा चुनाव को लेकर अभय सिंह चौटाला ने नेता विपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर निशाना साधते हुए कहा कि इस चुनाव में भूपेंद्र सिंह हुड्डा की तसल्ली करवा दूंगा। इंडियन नेशनल लोकदल को बीजेपी की बी टीम कहने से पहले हुड्डा अपनों को संभालें। हुड्डा अपनों को बेच देंगे और इल्जाम हमारे ऊपर लगाएंगे। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने पूर्व कांग्रेस नेता कुलदीप बिश्नोई और किरण चौधरी को पार्टी छोड़ने के लिए मजबूर किया था।

भूपेंद्र सिंह हुड्डा को स्याही कांड भी याद रखना चाहिए। स्याही किसने बदली थी। इस पर भी जवाब दें। हुड्डा से बड़ा गद्दार कोई नहीं है। भूपेंद्र सिंह हुड्डा दो बार के पूर्व सीएम और वकील भी हैं। फिर भी राज्यसभा चुनाव में अपने बैलट को खाली छोड़ कर आए थे। आज हरियाणा की जनता मानती है कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने ही बीजेपी की सरकार तीसरी बार बनवाई है।

एसवाईएल का बजट में नहर निर्माण का प्रावधान नहीं करना सीएम को कोई मतलब नहीं : अभय हरियाणा के आगामी वित्त वर्ष के बजट में सतलुज अपना लिंक नहर निर्माण को लेकर 100 करोड़ रुपए राशि का प्रावधान नहीं करने पर अभय सिंह चौटाला ने सीएम नायब सैनी पर भी निशाना साधते हुए कहा- इस बार के बजट में नहर निर्माण को लेकर प्रावधान नहीं करने से साबित होता है कि सीएम नायब सैनी ने पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है।

अभय ने कहा- नायब सैनी को हरियाणा के हितों से कोई मतलब नहीं है। वहीं पंजाब भाजपा के मेनिफेस्टो में भी एक बात कही गई है कि हरियाणा को पानी की एक बूंद भी नहीं देंगे। सीएम नायब सैनी पंजाब में जाकर बीजेपी के लिए वोट मांगते हैं। इसलिए कि अपने आकाओं को खुश किया जा सके। सीएम नायब सैनी का कार्यकाल पंजाब विधानसभा चुनाव तक ही है। एलपीजी गैस की काला बाजारी रोकना सरकार की जिम्मेदारी है। सरकार अफवाहों पर रोक लगाकर लोगों को राहत दे वरना हालात ज्यादा खराब हो सकते हैं।

[ad_2]
INLD सुप्रीमो अभय चौटाला की CM सैनी से मुलाकात: कई मुद्दों पर चर्चा; राज्यसभा चुनाव पर बोले-हुड्डा की तसल्ली करवा दूंगा, इससे बड़ा गद्दार नहीं – Sirsa News