मिलावटखोरों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाएं : तरुण पावरिया haryanacircle.com

[ad_1]




नारनौल। हरियाणा सरकार प्रदेश के नागरिकों को सुरक्षित और स्वच्छ खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह से गंभीर है। सरकार के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा मानकों को जिले में सख्ती से लागू किया जा रहा है। यह बात अतिरिक्त उपायुक्त तरुण पावरिया ने बुधवार को लघु सचिवालय में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की जिलास्तरीय सलाहकार समिति की पहली बैठक में कही। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे मिलावटखोरों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाएं। उन्होंने बताया कि जिले में विभाग द्वारा निरंतर सैंपलिंग की जा रही है। वित्त वर्ष 2025-26 में अब तक 71 सैंपल लिए जा चुके हैं। संवाद

Trending Videos

[ad_2]
मिलावटखोरों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाएं : तरुण पावरिया