[ad_1]
हरियाणा ACB ने बैंकिंग फ्रॉड को लेकर बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि फर्जी शैल कंपनियों के माध्यम से पूरे फर्जीवाड़े को अंजाम दिया गया है। जांच के दौरान सामने आए 100 बैंक अकाउंट को ACB की ओर से संबंधित बैंको को नोटिस भेजकर फ्रिज करवाया गया है। बैंकिंग फ्रॉड को लेकर बनी SIT की ADGP चारू बाली ने बताया कि फ्रॉड का माध्यम बनने वाली कपंनियों में आरएस ट्रेडर्स, कैप कंपनी फिनटैक, एसएसआर, स्वास्तिक देश प्रोजेक्ट शामिल हैं। इसके अलावा भी कुछ और कंपनियां हैं, जिनके माध्यम से पूरे घोटाले को अंजाम दिया गया है। IPS चारू बाली के अनुसार घोटाले को अंजाम देने के लिए शामिल 6 बैंक कर्मचारी, चार प्राइवेट व्यक्ति व एक सरकारी विभाग का कर्मचारी अभी तक अरेस्ट किए गए हैं। 10 प्रॉपर्टी के डॉक्यूमेंट जब्त ADGP चारू बाली के अनुसार अब तक गिरफ्तार किए गए आरोपियों के घर छापेमारी में लैपटाॅप, मोबाइल व 10 प्रॉपर्टियों के डॉक्यूमेंट बरामद किए गए हैं। जिनकी वैल्यू का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। क्योंकि सेल डीड की वैल्यू दस्तावेज से कहीं ज्यादा है। वहीं कैश-गोल्ड की स्थिति का पता करवाया जा रहा है। IAS अधिकारियों की भूमिका अभी नहीं जांच टीम के सदस्य IPS गंगाराम पूनियां ने कहा कि अभी तक की जांच में किसी आईएएस अधिकारी की सीधी भूमिका नहीं नजर आई हैं। किसी भी आईएएस अधिकारी के खिलाफ जांच के लिए अभी परमिशन नहीं मांगी गई है। जिससे स्पष्ट हो रहा है कि एसीबी अभी आईएएस अधिकारियों के खिलाफ जांच करने से परहेज कर रही है। कितना बड़ा फ्रॉड, सभी का गोलमोल जवाब एसीबी अधिकारियों ने प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान किसी भी सवाल का सीधा जवाब नहीं दिया। अधिकारियों ने किसी भी प्रकार का डेटा शेयर नहीं किया। सभी का अधिकारियों ने एक ही जवाब दिया कि अभी जांच चल रही है। जल्द ही नाम व रकम का खुलासा किया जाएगा।
[ad_2]
ACB ने फ्रिज करवाए फ्रॉड से जुड़े 100 अकांउट: 5 शैल कंपनियों के माध्यम से फर्जीवाड़ा, IAS की इनवॉल्वमेंट पर ACB का किनारा – Panchkula News

