[ad_1]
पंजाब विधानसभा के बजट सत्र का आज (12 मार्च) छठा दिन है। कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा के मुद्दे को लेकर आज सदन में हंगामे के आसार हैं। स्पीकर कुलतार सिंह संधवां पहले ही साफ कर चुके हैं कि जब तक खैहरा माफी नहीं मांगते, उन्हें सदन में अपना पक्ष रखने का मौका नहीं दिया जाएगा। दूसरी ओर आम आदमी पार्टी के विधायक उनके निष्कासन की मांग पर अड़े हुए हैं। हालांकि खैहरा के खिलाफ पहले ही निंदा प्रस्ताव पास किया जा चुका है। जानकारी के अनुसार, आज बजट सत्र में करीब 10 प्रस्ताव पेश किए जाएंगे। इसके बाद केंद्र सरकार की विदेश नीति पर चर्चा और वोटिंग कराई जाएगी। कल फूड सप्लाई मंत्री लाल चंद कटारूचक ने इस संबंध में प्रस्ताव पेश किया था, जिस पर आज चर्चा होने की संभावना है। इसके अलावा भी कई अन्य प्रस्ताव सदन में रखे जा सकते हैं। कार्रवाही से जुड़े कल के बड़े अपडेट्स
[ad_2]
पंजाब विधानसभा बजट सत्र, हंगामे के आसार: 10 प्रस्ताव पेश होंगे; कल चीमा ने खैहरा से कहा था- बदमाशी करदा – Punjab News



