Kurukshetra News: मोबाइल मेडिकल यूनिट से बेरथला में दी स्वास्थ्य सुविधाएं Latest Haryana News

[ad_1]


बाबैन। मोबाइल मेडिकल यूनिट के तहत जांच कराने पहुंचे ग्रामीण। विज्ञ​प्ति
– फोटो : credit



बाबैन। नवीन जिंदल फाउंडेशन की ओर से संचालित मोबाइल मेडिकल यूनिट मंगलवार को खंड के गांव बेरथला पहुंची। यहां ग्रामीणों ने निःशुल्क स्वास्थ्य जांच और उपचार का लाभ लिया। यूनिट की टीम ने जांच करते हुए स्वास्थ्य स्थिति के अनुरूप मरीजों को परामर्श दिए। जरूरतमंदों को दवाइयां भी निःशुल्क उपलब्ध कराईं। रक्त जांच सहित अन्य सुविधाएं भी मौके पर ही प्रदान की गईं। सांसद कार्यालय प्रभारी व पूर्व आईएएस अधिकारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि सांसद नवीन का उद्देश्य है कि ग्रामीण क्षेत्र के किसी भी व्यक्ति को इलाज के लिए शहरों के चक्कर न लगाने पड़ें। इस अवसर पर मंडल महामंत्री भीम बेरथला सहित अन्य बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Trending Videos

[ad_2]
Kurukshetra News: मोबाइल मेडिकल यूनिट से बेरथला में दी स्वास्थ्य सुविधाएं