Rohtak News: न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री अधिक पहुंचा, 14 से हल्की बारिश के आसार Latest Haryana News

[ad_1]

रोहतक। जिले में मंगलवार सुबह हल्की धुंध छाई रही। वहीं, तेज धूप ने आमजन को थोड़ा परेशान भी किया। पिछले सात दिनों में न्यूनतम तापमान भी 15 से बढ़कर 18 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य की अपेक्षा 4.6 डिग्री सेल्सियस अधिक है। 14, 15 व 16 मार्च को जिले में हल्की बारिश होने की संभावना है।

Trending Videos

न्यूनतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य की अपेक्षा 4.5 डिग्री अधिक है। आने वाले चार दिनों तक मौसम के शुष्क रहने की संभावना है। अगले दो दिन में अधिकतम तापमान में किसी भी तरह के बदलाव के आसार नहीं हैं।

बिजली गर्जने के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा गति के साथ हवाओं के चलने की संभावना है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से वायु गुणवत्ता सूचकांक उपलब्ध नहीं रहा।


पिछले सात दिन में न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस):

तारीख तापमान

9 मार्च 18.8

8 मार्च 16.8

7 मार्च 17.6

6 मार्च 16.6

5 मार्च 17.8

4 मार्च 15.8

3 मार्च 15

[ad_2]
Rohtak News: न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री अधिक पहुंचा, 14 से हल्की बारिश के आसार