ईरान वॉर पर ट्रंप के ऐलान से जोश में रुपया, करेंसी की रिंग में डॉलर को खूब धोया Business News & Hub

Dollar vs Rupee: अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump के इस बयान के बाद कि Iran से जुड़ा युद्ध जल्द खत्म हो सकता है, वैश्विक बाजारों में राहत के संकेत दिखे हैं. इसी का असर भारतीय मुद्रा पर भी देखने को मिला. मंगलवार को हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन Indian Rupee अपने ऑल टाइम लो से उबरते हुए 7 पैसे मजबूत होकर 92.14 प्रति डॉलर के स्तर पर पहुंच गया.

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 91.92 प्रति डॉलर पर खुला और कुछ ही देर में 92.14 प्रति डॉलर पर कारोबार करने लगा. यह पिछले बंद स्तर की तुलना में 7 पैसे की मजबूती को दर्शाता है. इससे पहले सोमवार को रुपया 39 पैसे टूटकर United States Dollar के मुकाबले 92.21 पर बंद हुआ था, जो इसका अब तक का सबसे निचला बंद स्तर था.

रुपये में क्यों आई मजबूती?

वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल और डॉलर की मजबूती के कारण पिछले सत्र में रुपये पर भारी दबाव बना था. हालांकि मंगलवार को डॉलर में कमजोरी और घरेलू शेयर बाजार में मजबूत शुरुआत से रुपये को समर्थन मिला. वैश्विक तेल मानक Brent Crude वायदा कारोबार में 4.69 प्रतिशत गिरकर 94.32 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया. वहीं छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला US Dollar Index 0.26 प्रतिशत गिरकर 98.92 पर आ गया.

घरेलू शेयर बाजार में भी तेजी देखी गई. शुरुआती कारोबार में BSE Sensex 809.57 अंक चढ़कर 78,375.73 पर पहुंच गया, जबकि Nifty 50 252.75 अंक बढ़कर 24,280.80 पर कारोबार कर रहा था. हालांकि विदेशी संस्थागत निवेशकों की बिकवाली के कारण रुपये की तेजी सीमित रही.

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

Finrex Treasury Advisors LLP के हेड ऑफ ट्रेजरी और कार्यकारी निदेशक Anil Kumar Bhansali के मुताबिक, सोमवार को रुपया अपने सर्वकालिक निचले स्तर पर पहुंच गया था. लेकिन जब G7 देशों ने संकेत दिया कि वे तेल बाजार को स्थिर रखने के लिए अपने रणनीतिक तेल भंडार का इस्तेमाल कर सकते हैं, तो इसके बाद तेल की कीमतों में गिरावट आई.

उन्होंने कहा कि इसके अलावा Donald Trump के इस बयान से भी बाजार को राहत मिली कि युद्ध जल्द खत्म हो सकता है. साथ ही रूस पर लगाए गए कुछ आर्थिक प्रतिबंधों में ढील के संकेत और तेल की कीमतें कम करने के संभावित कदमों से भी बाजार को सहारा मिला. भंसाली के अनुसार, मौजूदा हालात में उम्मीद है कि Indian Rupee 91.50 से 92.10 प्रति डॉलर के दायरे में बना रह सकता है.

ये भी पढ़ें: 3.5 में बिक रहा 7-8 रुपये में बिकने वाला अंडा, आखिर क्यों यहां पोल्ट्री किसान कर रहे घाटे का सौदा?


Source: https://www.abplive.com/business/indian-rupee-7-paise-strong-after-us-president-donald-trump-new-announcement-on-iran-war-3099516