Chandigarh Weather: झुलसा रही है तेज धूप, हफ्ते के आखिर में बरसेंगी राहत की फुहारें; तेज हवाओं का भी अलर्ट Chandigarh News Updates

[ad_1]

चंडीगढ़ में अगले कुछ दिन मौसम साफ रहने और धूप खिलने के आसार हैं लेकिन सप्ताह के अंत में मौसम का मिजाज बदल सकता है। मौसम विभाग ने 14 मार्च को क्षेत्र में बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है।

Trending Videos



मौसम विभाग के अनुसार सप्ताह के मध्य तक मौसम शुष्क रहेगा। चंडीगढ़ में 15 मार्च तक आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। विभाग ने शनिवार (14 मार्च) से सोमवार (16 मार्च) तक चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान बिजली गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी चेतावनी दी गई है।

[ad_2]
Chandigarh Weather: झुलसा रही है तेज धूप, हफ्ते के आखिर में बरसेंगी राहत की फुहारें; तेज हवाओं का भी अलर्ट