Hisar News: गंगवा से आर्यनगर तक 18.28 करोड़ में बनेगी सड़क Latest Haryana News

[ad_1]

हिसार। गंगवा से आर्य नगर तक जाने वाली सड़क की विशेष मरम्मत कार्य के लिए राज्य सरकार से मंजूरी मिल गई है। इस सड़क के लिए लगभग 18.28 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है। जुलाई-अगस्त में हुए जलभराव के कारण यह सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर सड़क पर मरम्मत कार्य शुरू कराया जाएगा।

लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने बताया कि जलभराव से प्रभावित सड़कों के सुधार के लिए सरकार ने अहम कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि अधिसूचित रोड मेंटेनेंस पॉलिसी के तहत इस सड़क के रखरखाव और मरम्मत से संबंधित नियमों में छूट देकर कार्य पूरा किया जाएगा।

मंत्री ने बताया कि लोक निर्माण विभाग ने इस विशेष मरम्मत कार्य के लिए प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान करने का अनुरोध किया था, जिसे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंजूर कर लिया। सड़क की मरम्मत होने से गंगवा, आर्य नगर और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। नागरिक लंबे समय से इस सड़क की सुधार की मांग कर रहे थे।

प्रदेश में सड़क निर्माण और गुणवत्ता नियंत्रण को और मजबूत करने के लिए नेशनल हाईवे सर्किल में अहम बदलाव किए गए हैं। सर्किल जींद के सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर के पद को री-डिजाइन कर सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर-कम-डायरेक्टर रिसर्च लैब बनाया गया है। इस पद का मुख्यालय हिसार होगा और लोक निर्माण विभाग की तीनों क्वालिटी कंट्रोल डिविजनों की निगरानी इसी पद के अधिकार क्षेत्र में रहेगी। इस पहल से प्रदेश में सड़क निर्माण की गुणवत्ता जांच और अनुसंधान कार्य में तेजी आएगी जिससे भविष्य में सड़कें अधिक टिकाऊ और सुरक्षित बनेंगी।

[ad_2]
Hisar News: गंगवा से आर्यनगर तक 18.28 करोड़ में बनेगी सड़क