NSE IPO पर बड़ा अलर्ट, पब्लिक लिस्टिंग को लेकर चल रही बड़ी तैयारी; मार्च तक निपट सकता है यह काम Business News & Hub

NSE IPO: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के आईपीओ को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. एक्सचेंज ने पब्लिक लिस्टिंग की दिशा में बड़ा कदम उठाया है. NSE चीफ आशीष चौहान का कहना है, NSE  मार्च में अपने IPO के लिए मर्चेंट बैंकर्स को अपॉइंट कर सकता है. NSE के आईपीओ को लेकर पिछले लगभग एक दशक से चर्चाएं चल रही हैं. हालांकि, रेगुलेटरी जांच और कानूनी चुनौतियों के चलते इसमें बार-बार देरी आई है. 

आईपीओ के लिए मर्चेंट बैंकरों की भूमिका

बताया जा रहा है कि अपॉइंटमेंट होने के साथ ही मर्चेंट बैंकर रेगुलेटरी फाइलिंग के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स तैयार करना शुरू कर देगा. फिर सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया के साथ मिलकर अप्रूवल प्रॉसेस को कोऑर्डिनेट किया जाएगा.

बता दें कि इससे पहले फरवरी में सेबी ने आईपीओ के लिए NOC दे दिया है. बता दें कि आईपीओ लाने के प्रॉसेस में मर्चेंट बैंकर्स की भूमिका काफी महत्वपूर्ण होती है. इन पर DRHP (Draft Red Herring Prospectus) को तैयार करने और उसे सेबी के पास फाइल करने की जिम्मेदारी होती है. आईपीओ के लिए वैल्यूएशन और प्राइस रेंज भी मर्चेंट बैंकर्स ही तय करते हैं. 

OFS होगा NSE का IPO 

NSE का आईपीओ पूरी तरह से ऑफर-फॉर-सेल (OFS) होगा, जिसमें मौजूदा शेयरहोल्डर्स NSE में लगभग 4-4.5 परसेंट तक अपनी हिस्सेदारी बेच सकते हैं. अनलिस्टेड मार्केट में कीमतों के आधार पर इसकी पब्लिक लिस्टिंग से लगभग 2.5 बिलियन डॉलर या लगभग 22,700 करोड़ रुपये जुटाए जा सकते हैं. बता दें कि NSE के शेयर अभी अनलिस्टेड या ग्रे मार्केट में ट्रेड हो रहे हैं, जिनमें पिछले कुछ महीनों से तेजी देखी जा रही है.

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें:

15 परसेंट तक बढ़ने वाली हैं AC की कीमतें, Daikin से लेकर Voltas तक के चढ़ जाएंगे दाम; जानें वजह 


Source: https://www.abplive.com/business/ipo/nse-ipo-alert-merchant-bankers-may-be-appointed-for-ipo-by-march-3099390