{“_id”:”69af0edccce57bca0f0fd993″,”slug”:”old-man-injured-in-accident-sirsa-news-c-128-1-sir1002-154391-2026-03-09″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Sirsa News: कार और स्कूटी की भिड़ंत में बुजुर्ग घायल”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Mon, 09 Mar 2026 11:48 PM IST
फोटो- 26
Trending Videos
संवाद न्यूज एजेंसी
ऐलनाबाद। शहर के ममेरा बाईपास पर सोमवार को कार और स्कूटी की भिड़ंत हो गई। हादसे में करीब 70 वर्षीय बुजुर्ग तरसेम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब तरसेम सिंह अपनी स्कूटी पर सवार होकर बाईपास से गुजर रहे थे। इसी दौरान एक कार से उनकी स्कूटी की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज हुई कि बुजुर्ग सड़क पर गिर पड़े और उनके सिर सहित शरीर के अन्य हिस्सों में काफी चोटें आईं। हादसे के तुरंत बाद लोगों ने मौके पर घायल बुजुर्ग को संभाला और एंबुलेंस की मदद से उन्हें ऐलनाबाद के सरकारी अस्पताल पहुंचाया।
प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें इलाज के लिए सिरसा रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले में अभी घायल के बयान दर्ज नहीं हुए हैं।
[ad_2]
Sirsa News: कार और स्कूटी की भिड़ंत में बुजुर्ग घायल