CM मान बोले- बिजली डेढ़ रुपए सस्ती: TATA साइकिल वैली का उद्घाटन करूंगा; बाजवा ने पूछा- महिलाओं के ₹48 हजार मिलेंगे या कुर्ता झाड़ लें – Chandigarh News Chandigarh News Updates

[ad_1]


पंजाब विधानसभा में बजट सत्र का तीसरा दिन है। इस दौरान गवर्नर गुलाब चंद कटारिया के 6 मार्च के अभिभाषण पर बहस हुई। इसे बाद सदन की कार्यवाही दोपहर ढ़ाई बजे तक स्थगित कर दिया गया। CM भगवंत मान ने कहा कि 10 लाख तक फ्री इलाज की योजना कनाडा में भी नहीं। विरोधी अब महीने गिन रहे, खुद वादे पूरे नहीं किए। हमने डेढ़ रुपए तक बिजली सस्ती कर दी। इससे पहले कांग्रेस विधायक दल व विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने AAP सरकार से महिलाओं को 1000 रुपए देने को लेकर सवाल पूछे। उन्होंने कहा कि अब सिर्फ एक साल बचा है। पहले ये बताएं कि पिछले 4 साल के दौरान महिलाओं के 48 हजार रुपए मिलेंगे या फिर कुर्ता झाड़ लें। इसके बारे में CM भगवंत मान अपनी बजट स्पीच में क्लियर करें। बाजवा ने ये भी पूछा कि 2022-23 में AAP सरकार ने 14 मेडिकल कॉलेज बनाने की बात कही थी। इनमें से अब सिर्फ 5 के नाम ही सामने आए हैं। उनकी प्रोग्रेस कुछ नहीं बताई। कम से कम बाकी 9 के नाम ही बता दो। बाजवा ने बेअदबी को लेकर बनाए गए सख्त कानून को लागू न करने को लेकर भी सवाल खड़े किए। इस दौरान बाजवा बार-बार कहते रहे कि अगर उन्हें बोलने नहीं दे रहे तो बाहर चले जाएं क्या?। इस पर CM भगवंत मान ने कहा कि पहले क्या हमसे पूछकर जाते थे। इसके बाद मंत्री अमन अरोड़ा बोलने के लिए खड़े हुए तो कांग्रेसियों ने हंगामा कर दिया। कुछ समय बाद कांग्रेसी बाहर चले गए। बहस से जड़े बड़े अपडेट्स… बहस से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…..

[ad_2]
CM मान बोले- बिजली डेढ़ रुपए सस्ती: TATA साइकिल वैली का उद्घाटन करूंगा; बाजवा ने पूछा- महिलाओं के ₹48 हजार मिलेंगे या कुर्ता झाड़ लें – Chandigarh News