गुरु की शरण से पार होती है नैया : संत निर्भयुक्तानन्द Latest Haryana News

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल

Updated Mon, 09 Mar 2026 12:59 AM IST




तरावड़ी। श्री आनंदपुर आश्रम मॉडल टाउन तरावड़ी में वार्षिक सत्संग और भंडारे का आयोजन किया गया। पानीपत धाम से पधारे संत निर्भयुक्तानन्द महात्मा ने कहा कि संतों के मार्गदर्शन से ही इंसान जीवन रूपी भवसागर को पार कर सकता है। मनुष्य को गुरु की शरण में जाकर उनके बताए मार्ग पर चलना चाहिए। गुरु के आशीर्वाद से जीवन के दुख-कष्ट दूर हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि गुरु नाम का स्मरण ही मनुष्य को जीवन में सही मार्ग दिखाता है। श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। संजय, यश सलूजा, सुरेश चावला, पार्षद ओमप्रकाश मल्होत्रा, आत्मानंद व अन्य उपस्थित रहे। संवाद

Trending Videos

[ad_2]
गुरु की शरण से पार होती है नैया : संत निर्भयुक्तानन्द