{“_id”:”69ac824182f5e0cc5a08ec03″,”slug”:”boating-facility-started-at-saraswati-dham-kurukshetra-news-c-45-1-kur1009-151208-2026-03-08″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Kurukshetra News: सरस्वती धाम में बोटिंग सुविधा शुरू”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Sun, 08 Mar 2026 01:23 AM IST
कुरुक्षेत्र। बोटिंग सुविधा के शुभारंभ अवसर पर उपाध्यक्ष धुम्मन सिंह किरमच एवं अन्य। स्वयं
कुरुक्षेत्र। सरस्वती धाम के धार्मिक महत्व के चलते यहां श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहता है। इसी को देखते हुए श्रद्धालुओं के लिए तीर्थ पर बोटिंग सुविधा शुरू कर दी गई है। इसका शुभारंभ सरस्वती हेरीटेज बोर्ड के उपाध्यक्ष धुम्मन सिंह किरमच ने किया। लंबे समय से श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की मांग थी कि बोटिंग सुविधा शुरू की जाए। उपाध्यक्ष धुम्मन ने कहा कि सरस्वती नगर स्थित सरस्वती धाम पर दूर-दराज से श्रद्धालु अपने पूर्वजों की स्मृति में जलाचमन करने व धार्मिक अनुष्ठान करने के लिए आते हैं। सरस्वती सेवा समिति का भी लंबे समय से यह उद्देश्य रहा कि सरस्वती धाम में बोटिंग की सुविधा शुरू की जाए। आशा है कि बोटिंग शुरू होने से यहां श्रद्धालुओं और पर्यटकों की संख्या में भी बढ़ोतरी होगी। संवाद
Trending Videos
[ad_2]
Kurukshetra News: सरस्वती धाम में बोटिंग सुविधा शुरू