Hisar News: अनंतराम बरवाला अस्पताल को पैनल से हटाया Latest Haryana News

[ad_1]

हिसार। स्वास्थ्य विभाग ने बरवाला स्थित डॉ. अनंतराम बरवाला अस्पताल को आयुष्मान पैनल से बाहर कर दिया है। इस बारे में स्वास्थ्य विभाग की ओर से पुष्टि की गई है। कार्यकारी पीएमओ डॉ. अनामिका बिश्नाेई ने बताया कि अनैतिक गतिविधियों के चलते अस्पताल को पैनल से हटाया गया है। अब इस अस्पताल में आयुष्मान की सुविधाएं नहीं होंगी।

Trending Videos

डॉ. अनंतराम बरवाला 7 बार भ्रूण लिंग जांच मामले में कुछ समय पहले ही गिरफ्तार किए गए थे। उनका बरवाला में अस्पताल है। इस अस्पताल में आयुष्मान पैनल की सुविधाएं थी। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की ओर अस्पताल को पैनल से हटाने के बारे में अनुशंसा की गई थी। जिसके बाद पंचकूला मुख्यालय से इस पर मुहर लगा दी गई है। भ्रूण लिंग जांच मामलों में नाम आने के बाद डॉ. अनंतराम बरवाला का चिकित्सक का लाइसेंस पहले ही निलंबित किया हुआ है। इसके चलते डॉ. अनंतराम बरवाला किसी अस्पताल में प्रेक्टिस नहीं कर सकते।

[ad_2]
Hisar News: अनंतराम बरवाला अस्पताल को पैनल से हटाया