Kurukshetra News: अमृतपान के लिए प्रेरित करेंगे ग्रंथी Latest Haryana News

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र

Updated Sun, 08 Mar 2026 12:44 AM IST




कुरुक्षेत्र। हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी संगत को गुरु सिख बनाने के लिए अमृत संचार लहर चलाएगी। इसके तहत प्रदेशभर में गांव में स्थित गुरुद्वाराें में ड्यूटी कर रहे ग्रंथी की ओर से अपने क्षेत्र में संगत को अमृतपान के लिए प्रेरित करने की अपील की जाएगी। कमेटी प्रधान जगदीश सिंह झीडा ने बताया कि पहले गुरुद्वारा साहिब के ग्रंथी सिंह को मुहिम के बारे में अवगत कराया जाएगा और जो संगत अमृतपान कर गुरसिख सजने के लिए तैयार होगी, उसे खालसा की जन्म भूमि श्री आनंदपुर साहिब में ले जाकर अमृतपान करवाया जाएगा। श्री आनंदपुर साहिब जाने और वहां से वापिस आने का खर्च कमेटी वहन करेगी। संवाद

Trending Videos

[ad_2]
Kurukshetra News: अमृतपान के लिए प्रेरित करेंगे ग्रंथी