Karnal News: बाल विवाह मुक्ति रथ ने 30 दिनों में की 1800 किलोमीटर यात्रा Latest Haryana News

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल

Updated Sun, 08 Mar 2026 01:39 AM IST




करनाल। बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता अभियान चला रहे बाल विवाह मुक्ति रथ की यात्रा का शनिवार को समापन हुआ। इन 30 दिनों में बाल विवाह मुक्ति रथ ने जिले में 1800 किलोमीटर यात्रा की। यह रथ 75 से अधिक गांवों एवं जिले के क्षेत्रों तक पहुंचा और लोगों को बाल विवाह के खिलाफ अभियान से जोड़ा। एमडीडी ऑफ इंडिया के पदाधिकारियों ने कहा कि उनके प्रयासों को मिली प्रतिक्रिया से वे आश्वस्त हैं कि बाल विवाह मुक्त करनाल और बाल विवाह मुक्त भारत का लक्ष्य हासिल करते के बेहद करीब हैं। एमडीडी ऑफ इंडिया के कार्यकारी अधिकारी सुरिंद्र सिंह मान ने बाल विवाह के खिलाफ इस 100 दिवसीय गहन जागरूकता अभियान और इसके तहत निकाले गए बाल विवाह मुक्ति रथ को परिवर्तनकारी बताया। ब्यूरो

Trending Videos

[ad_2]
Karnal News: बाल विवाह मुक्ति रथ ने 30 दिनों में की 1800 किलोमीटर यात्रा