[ad_1]
होली के बीतते ही हरियाणा में पारा चढ़ने लगा है। राज्य के सभी जिलों में 32 से 35 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है, जो सामान्य से 6 से 8 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 15 से 19 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा, जो सामान्य से 4 से 7 डिग्री ज्यादा है। राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान हिसार में 35.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अंबाला में न्यूनतम तापमान 20.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। फिलहाल अभी गर्मी से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है।
हरियाणा समेत पंजाब व चंडीगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क था और अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी ऊपर दर्ज किया गया। विभाग ने अगले पांच दिनों तक मौसम के शुष्क बने रहने और तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री तक बढ़ोतरी होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक हरियाणा में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान उत्तर हरियाणा में अधिकतम तापमान 32 से 35 डिग्री और दक्षिण व पश्चिम हरियाणा में तापमान 34 से 37 डिग्री तक पहुंच सकता है। न्यूनतम तापमान 16 से 21 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।
कहां कितना रहा तापमान
शहर दिन रात
हिसार 35.5 16.6
अंबाला 32.4 18.2
करनाल 31.8 14.4
नारनौल 34.5 17.8
रोहतक 32.4 16.6
भिवानी 35.4 17.9
सिरसा 33.4 15.3
[ad_2]
हरियाणा में चढ़ा पारा: हिसार में दर्ज किया गया 35 डिग्री से अधिक तापमान, आगे कैसा रहेगा मौसम


