[ad_1]
गुरुग्राम सेक्टर-37 थाना के अंतर्गत हीरो होंडा चौक के पास शनिवार की देर शाम बीपीटीपी कंपनी के चालक पर बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग कर दी। गोली चालक के हाथ को छूकर निकल गई। घायल चालक को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस मामले में आगामी जांच व कार्रवाई कर रही है।
बताया जा रहा है कि बीपीटीपी के मालिक को अक्तूबर 2024 में भाऊ गैंग की ओर से धमकी दी गई थी। इस संबंध में सेक्टर-37 थाने में प्राथमिकी भी दर्ज की गई थी। वहीं, शनिवार की देर शाम करीब सात बजे एक बाइक पर सवार होकर आए तीन बदमाशों ने हीरो होंडा चौक के पास फायरिंग की। फायरिंग में बीपीटीपी मालिक के कार चालक राजस्थान निवासी राजपाल के हाथ को एक गोली छूकर निकल गई।
हालांकि वारदात के समय बीपीटीपी कंपनी मालिक कार में मौजूद नहीं थे। चालक राजपाल को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने इस बारे में जानकारी नहीं दी है कि कितनी गोली चली हैं।
पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि फायरिंग करने वाले आरोपियों की पहचान झज्जर जिले के कुलासी गांव निवासी अतुल, दीपक व नीरज के रूप में हुई है। फायरिंग करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
जांच अधिकारी एएसआई दिनेश ने बताया कि मामले की जांच के बाद ही पता चल सकेगा कि गोली भाऊ गैंग की ओर से चलवाई गई है या अन्य किसी गैंग के सदस्य हैं। अक्तूबर 2024 में दर्ज हुए मामले को लेकर भी जांच की जा रही है। शनिवार को हुई फायरिंग मामले में सेक्टर-37 थाने में प्राथमिकी दर्ज करके आगामी कार्रवाई की जा रही है।
[ad_2]
गुरुग्राम: BPTP कंपनी के मालिक को भाऊ गैंग ने दी थी धमकी, कार पर हुई फायरिंग; चालक के हाथ को छूकर निकली गोली


