LPG Price Hike: हरियाणा के हर जिले में गैस के दाम अलग, दूसरे सिलिंडर के लिए करना होगा इतने दिन का इंतजार Haryana Circle News

[ad_1]

भारत समेत हरियाणा में भी घरेलू गैस सिलिंडर के दाम 60 रुपये बढ़ गए हैं जबकि कमर्शियल गैस सिलिंडर के दाम करीब 120 रुपये बढे़ हैं। दाम बढ़ने का असर सीधा उपभोक्ताओं पर पड़ा है। हरियाणा के झज्जर जिले की बात करें तो करीब 8 लाख उपभोक्ताओं पर एलपीजी सिलिंडर के बढ़े दामों का असर होगा। ऐसे में उपभोक्ताओं पर सीधा 4.80 करोड़ रुपये का आर्थिक बोझ बढ़ गया है। 

लॉक इन पीरियड लागू

वहीं, ईरान संकट और खाड़ी देशों में ईंधन की आपूर्ति बाधित होने का असर स्थानीय स्तर पर भी पड़ा है। गैस एजेंसी संचालकों का कहना है कि आपूर्ति मांग के अनुसार फिलहाल नहीं हो रही है। उपभोक्ताओं को वापस लौटना पड़ रहा है। साथ ही अब सिलिंडरों की बुकिंग रिफिल के 25 दिन बाद करनी शुरू कर दी गई है।

कंपनी ने तत्काल प्रभाव से दो सिलिंडरों के बीच 25 दिन का लॉक इन पीरियड लागू कर दिया है। बताया जा रहा है कि वर्तमान युद्ध की स्थितियों को देखते हुए सप्लाई चैन प्रभावित न हो। इसके लिए यह अस्थायी कदम उठाया गया है। युद्ध या संकट के दौरान आम जनता में पैनिक स्थिति बन जाती है और गैस सिलिंडरों की बुकिंग कराने की प्रवृत्ति बढ़ जाती है। ऐसे में एलपीजी की तरफ से गैस एजेंसियों पर 25 दिन का प्रतिबंध नोटिस लगा दिया गया है।

[ad_2]