[ad_1]
मोहाली के फेज-6 स्थित सिविल अस्पताल में एक बुजुर्ग व्यक्ति से चोरी की घटना सामने आई है। घटना के बाद अस्पताल प्रशासन ने संदिग्ध आरोपी की तस्वीर जारी कर आम लोगों से उसकी पहचान कराने में मदद की अपील की है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार यह वारदात सिविल अस्पताल फेज-6 परिसर में हुई, जहां एक बुजुर्ग व्यक्ति से चोरी कर ली गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही पुलिस पुलिस अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति नजर आया है, जिसकी तस्वीर जारी की गई है। इसके अलावा पुलिस अस्पताल परिसर में मौजूद लोगों और कर्मचारियों से भी पूछताछ कर रही है, ताकि आरोपी के बारे में कोई सुराग मिल सके। अस्पताल प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि अगर कोई व्यक्ति तस्वीर में दिख रहे संदिग्ध को पहचानता है या उसके बारे में कोई जानकारी रखता है तो तुरंत अस्पताल प्रशासन या नजदीकी पुलिस स्टेशन को सूचित करे। पहचान बताने वाले को 50 हजार इनाम प्रशासन ने यह भी घोषणा की है कि आरोपी की पहचान कराने या उसकी गिरफ्तारी में मदद करने वाले व्यक्ति को 50 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि लोगों के सहयोग से आरोपी तक पहुंचने में मदद मिलेगी और अस्पताल परिसर में मरीजों व उनके परिजनों की सुरक्षा को और मजबूत किया जा सकेगा।
[ad_2]
मोहाली के सिविल अस्पताल में बुजुर्ग से चोरी: पहचान बताने वाले को 50 हजार इनाम,सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही पुलिस – Chandigarh News

