Kurukshetra News: एक अप्रैल से शुरू होगी गेहूं खरीद, तैयारी में जुटा खाद्य एवं पूर्ति विभाग Latest Haryana News

[ad_1]

कुरुक्षेत्र। जिले में गेहूं खरीद सीजन को लेकर खाद्य एवं पूर्ति विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। एक अप्रैल से सरकारी स्तर पर गेहूं की खरीद प्रक्रिया शुरू होगी। इसके लिए जिले की 25 अनाज मंडियों और खरीद केंद्रों को चिन्हित किया गया है, जहां किसानों से समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदा जाएगा। विभागीय अधिकारी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

खरीद प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए पिहोवा क्षेत्र में विशेष व्यवस्था की गई है। यहां पिहोवा एक्सटेंशन मंडी के अलावा करा साहिब के पास ईसका में भी खरीद केंद्र खोला गया है। इन केंद्रों पर आसपास के गांवों के किसान अपनी गेहूं की फसल लेकर आ सकेंगे। इससे मुख्य मंडियों पर भीड़ कम होगी और किसानों को समय पर फसल बेचने में सुविधा मिलेगी। विभाग की ओर से ट्रांसपोर्ट और मजदूरों की व्यवस्था के लिए भी टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

खरीद के दौरान मंडियों से गेहूं को गोदामों तक पहुंचाने के लिए पर्याप्त वाहनों की व्यवस्था की जाएगी। इसके साथ ही तौल और लोडिंग के लिए श्रमिकों की भी उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। खरीद सीजन को देखते हुए मंडियों में साफ-सफाई, पीने के पानी, बिजली, शौचालय और बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं। इसके अलावा फसल के उठान और भंडारण को लेकर भी विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है ताकि मंडियों में गेहूं का ज्यादा समय तक ढेर न लगे और किसानों को भुगतान में देरी न हो। संवाद

[ad_2]
Kurukshetra News: एक अप्रैल से शुरू होगी गेहूं खरीद, तैयारी में जुटा खाद्य एवं पूर्ति विभाग