{“_id”:”69ab322d9ce5ada44809f12a”,”slug”:”the-district-planning-department-demolished-construction-in-an-illegal-colony-on-the-dadri-mahendragarh-road-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1009-152246-2026-03-07″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Charkhi Dadri News: जिला योजनाकार विभाग ने दादरी-महेंद्रगढ़ रोड पर अवैध कॉलोनी में तोड़े निर्माण”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 07 Mar 2026 01:29 AM IST
अवैध निर्माण को तोड़ती जेसीबी। – फोटो : 1
चरखी दादरी। जिला नगर योजनाकार कार्यालय की ओर से अवैध निर्माण एवं अवैध कॉलोनियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। इसी कड़ी में उपायुक्त डॉ. मुनीश नागपाल के निर्देशानुसार ड्यूटी मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की मौजूदगी में विभाग की टीम ने शुक्रवार को गांव घसौला में दादरी-महेंद्रगढ़ रोड पर करीब 1.53 एकड़ जमीन पर बनी अवैध कॉलोनी में चार डीपीसी, एक निर्माण व दो चहारदीवारी को जेसीबी की मदद से तोड़ा गया।
Trending Videos
इस दौरान जिला नगर योजनाकार नरेंद्र कुमार ने लोगों को समझाते हुए कहा कि बिना विभागीय अनुमति किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य न करें। उन्होंने कहा कि यदि कोई भी व्यक्ति नियमों की अवहेलना करता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कड़ी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्लॉट या कॉलोनी में निवेश से पहले विभाग से जानकारी अवश्य प्राप्त करें और वैध अनुमति के बिना निर्माण कार्य न कराएं। कार्रवाई के दौरान विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
[ad_2]
Charkhi Dadri News: जिला योजनाकार विभाग ने दादरी-महेंद्रगढ़ रोड पर अवैध कॉलोनी में तोड़े निर्माण