[ad_1]
{“_id”:”69ab1bf590f494c3c00fac44″,”slug”:”bar-association-library-inaugurated-today-in-memory-of-justice-kuldeep-singh-chandigarh-news-c-16-1-pkl1098-964364-2026-03-06″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Chandigarh News: जस्टिस कुलदीप सिंह की स्मृति में बार एसोसिएशन लाइब्रेरी का आज उद्घाटन”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
चंडीगढ़। सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश और पर्यावरण न्यायशास्त्र के अग्रदूत माने जाने वाले ग्रीन जज न्यायमूर्ति कुलदीप सिंह की स्मृति में पुनर्निर्मित पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की लाइब्रेरी का आज उद्घाटन किया जाएगा। इस अवसर पर भारत के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत मुख्य अतिथि के रूप में लाइब्रेरी का उद्घाटन करेंगे जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस शील नागू करेंगे। समारोह हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के मुख्य सभागार में आयोजित होगा। आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित इस लाइब्रेरी का पुनर्निर्माण वरिष्ठ अधिवक्ता परमजीत सिंह पटवालिया के नेतृत्व में किया गया है जो न्यायमूर्ति कुलदीप सिंह के पुत्र हैं। इस पहल का उद्देश्य उनके पिता की कानूनी विरासत और पर्यावरण संरक्षण के प्रति उनके योगदान को सम्मान देना है। न्यायमूर्ति कुलदीप सिंह को देश में पर्यावरण न्यायशास्त्र की मजबूत नींव रखने के लिए जाना जाता है। सुप्रीम कोर्ट में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने प्रदूषण फैलाने वाला भुगतान करेगा और सावधानी सिद्धांत जैसे महत्वपूर्ण सिद्धांतों को न्यायिक मान्यता दिलाई। ताजमहल को औद्योगिक प्रदूषण से बचाने संबंधी उनके निर्देश अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी चर्चित रहे और पर्यावरण संरक्षण को संवैधानिक शासन का अहम हिस्सा बनाने में उनकी अहम भूमिका रही।
[ad_2]
Chandigarh News: जस्टिस कुलदीप सिंह की स्मृति में बार एसोसिएशन लाइब्रेरी का आज उद्घाटन


