प्लेइंग इलेवन में अभिषेक शर्मा होंगे या नहीं? फाइनल से पहले गौतम गंभीर को मिली सलाह Today Sports News

[ad_1]

Abhishek Sharma Playing 11: केवल 2 दिनों के बाद पता चल जाएगा कि 2026 टी20 वर्ल्ड कप का चैंपियन कौन बनेगा? 8 मार्च को भारत और न्यूजीलैंड के बीच ट्रॉफी जीतने की टक्कर होगी और यह खिताबी मुकाबला नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है. अब तक पूरे टूर्नामेंट में अभिषेक शर्मा की खराब फॉर्म ने टीम इंडिया की चिंता बढ़ाने का काम किया है. 7 पारियों में सिर्फ 89 रन बना सके हैं.

इस खराब फॉर्म के कारण उन अटकलों ने जोर पकड़ना शुरू कर दिया है कि अभिषेक को फाइनल मैच में प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिलना चाहिए. मगर भारत के दिग्गज क्रिकेटर कपिल देव ने टीम इंडिया मैनेजमेंट को सलाह देते हुए कहा है कि अभिषेक को प्लेइंग इलेवन में रखना चाहिए.

अभिषेक को खिलाओ

एक खेल इवेंट के समय कपिल देव ने कहा कि टीम मैनेजमेंट को अपने खिलाड़ियों पर पूरा भरोसा रखना चाहिए. कपिल देव ने कहा, “अभिषेक को भी खुद पर विश्वास रखना चाहिए कि’ हां, मैं कर सकता हूं और करके दिखाऊंगा.’ अब भी सबसे बड़ा मैच बाकी है, फाइनल.”

अभिषेक शर्मा अब तक टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सात मैच खेलकर सिर्फ 89 रन बना पाए हैं. पूरे टूर्नामेंट में उनकी एकमात्र फिफ्टी जिम्बाब्वे के खिलाफ आई, जिसमें उन्होंने 30 मैचों में 55 रनों की पारी खेली थी. उनके लिए टूर्नामेंट की शुरुआत ‘जीरो’ की हैट्रिक के साथ हुई थी, उसके बाद अभिषेक लगातार दबाव में बैटिंग करते दिखे हैं.

कब होगा फाइनल?

पहले सेमीफाइनल मैच में न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश पाया था. वहीं दूसरे सेमीफाइनल मैच में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को रोमांचक मुकाबले में 7 रनों से हरा दिया था. अब फाइनल मैच 8 मार्च को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा.

यह भी पढ़ें:

पर्थ टेस्ट में 198 पर सिमटी टीम इंडिया, फिर गेंदबाजों ने करवाई जबरदस्त वापसी, पढ़ें पहले दिन क्या-क्या हुआ

[ad_2]
प्लेइंग इलेवन में अभिषेक शर्मा होंगे या नहीं? फाइनल से पहले गौतम गंभीर को मिली सलाह