Kurukshetra News: जिला नागरिक अस्पताल से एक सप्ताह में तीन मोटरसाइकिल चोरी Latest Haryana News

[ad_1]

कुरुक्षेत्र। जिला नागरिक अस्पताल परिसर में इन दिनों चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। एक सप्ताह में तीन मोटरसाइकिल चोरी हो चुकी हैं। इससे मरीजों और उनके तीमारदारों में चिंता का माहौल बना हुआ है। अस्पताल परिसर में चोर गिरोह सक्रिय है, जो मौके का फायदा उठाकर वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा है।

पीड़ित राजेश कुमार ने बताया कि वे मरीज को दिखाने के लिए अस्पताल आए थे और बाहर वाहन खड़ा कर दिया था। जब वापस लौटे तो उनकी बाइक वहां से गायब थी। कई लोगों ने आसपास तलाश की लेकिन सुराग नहीं लगा। पीएमओ डॉ. साराह अग्रवाल ने कहा कि इस संबंध में उनके पास अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं आई है। हालांकि कई बार लोगों ने वाहन चोरी होने की बात जरूर कही है। उन्होंने कहा कि यदि इस संबंध में लिखित शिकायत आती है तो मामले का संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

[ad_2]
Kurukshetra News: जिला नागरिक अस्पताल से एक सप्ताह में तीन मोटरसाइकिल चोरी