[ad_1]
{“_id”:”69ab10767268a33aa207ecc5″,”slug”:”kalanwali-cia-recovered-44-million-in-cash-from-inova-police-seized-it-fatehabad-news-c-128-1-svns1027-154240-2026-03-06″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Fatehabad News: कालांवाली सीआईए ने इनोवा से बरामद की 44 लाख की नकदी, पुलिस ने जब्त की”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Fri, 06 Mar 2026 11:05 PM IST
कालांवाली/ओढ़ा। सीआईए कालांवाली की टीम ने शुक्रवार शाम राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 9 पर गांव पन्नीवाला मोटा के पास पुलिस नाके पर एक इनोवा गाड़ी से 44 लाख रुपये बरामद किए। गाड़ी में सवार दो लोग नकदी के बारे में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। इस पर राशि को जब्त कर आयकर विभाग को सूचना दी गई है।
सीआईए इंचार्ज सुरेश कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि कालांवाली निवासी मनजीत गोयल अपनी इनोवा गाड़ी में लाखों की नकदी लेकर सिरसा जा रहा है। गाड़ी को पन्नीवाला मोटा के पास पुलिस नाके पर रुकवाया। गाड़ी में उसके साथ कालांवाली का ही साहिल कुमार भी था। मनजीत ने बताया कि कालांवाली बैंक में इतना कैश जमा नहीं हो सका। इस कारण वह सिरसा बैंक में जमा करवाने जा रहा था। साहिल ने बताया कि उसने सिरसा जाने के लिए बीच रास्ते लिफ्ट ली थी। सीआईए इंचार्ज ने बताया कि दोनों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया है। नकदी ओढ़ां पुलिस थाने में जमा कर दी है। उच्चाधिकारियों व इनकम टैक्स अधिकारियों को जानकारी दी दी है। आगामी कार्रवाई इनकम टैक्स विभाग की ओर से की जाएगी।
[ad_2]



