[ad_1]
Last Updated:
चंडीगढ़ में 22 वर्षीय महिला हॉकी खिलाड़ी तान्या की हत्या हुई. आरोप बुआ के बेटे पर हैं. पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की. तान्या स्टेट लेवल की प्लेयर थी.दो परिवारों के बीच घर के मालिकाना हक को लेकर विवाद चल रहा है.आरोपी कृष्णा ने तान्या की की कमर के पास चाकू से वार किया और उसकी मौत हो गई. अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
तानिया के पिता रवि ने बताया कि वह पेशे से ऑटो चालक हैं और उनका परिवार सेक्टर-38 में रहता है.
चंडीगढ़. पंजाब एवं हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में 22 साल की महिला हॉकी खिलाड़ी की हत्या कर दी गई. आरोप बुआ के बेटे पर ही लगे हैं. सेक्टर-38ए में की यह घटना है और 22 वर्षीय युवती तान्या की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या की गई. गुरुवार को घटना की सूचना मिलते ही संबंधित थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी. पुलिस ने घटनास्थल के आसपास का क्षेत्र सील करने के बाद मामले की गहनता से जांच की है.
पुलिस को दी शिकायत तान्या के पिता रवि ने बताया कि वह पेशे से ऑटो चालक हैं और उनका परिवार सेक्टर-38 में रहता है. मकान की पहली मंजिल पर उनकी बहन अपने बच्चों और परिजनों के साथ रहती है. दोनों परिवारों के बीच घर के मालिकाना हक को लेकर विवाद चल रहा है.
गुरुवार को इसी मुद्दे पर दोनों परिवारों के बीच विवाद हुआ औऱ फिर तान्या की हत्या कर दी गई. पिता रवि ने बताया कि वह बहसबाजी के बीच पहली मंजिल पर गए थे. हालांकि, लौटते वक्त उनकी बेटी तान्या भी ऊपर गई और इसी बीच कृष्णा, रवि, गंगन, अनिकेत, नवीन और टीना ने मिलकर तानिया पर हमला कर दिया. झगड़े के दौरान आरोपी कृष्णा ने तान्या की की कमर के पास चाकू से वार किया और उसकी मौत हो गई. अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
तान्या के लिए आज था अहम दिन
सूचना मिलते ही सेक्टर-39 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हत्या का केस दर्ज कर लिया. पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.तान्या ने ग्रेजुएशन तक पढ़ाई की थी और वह स्टेट लेवल की हॉकी प्लेयर थी. तान्या को शुक्रवार को राज्यस्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में भी हिस्सा लेना था.
About the Author

Vinod Kumar Katwal, a Season journalist with 14 years of experience across print and digital media. I have worked with some of India’s most respected news organizations, including Dainik Bhaskar, IANS, Punjab K…और पढ़ें
[ad_2]


