बेजुबान पर बरपाया कहर : गली में खड़े पालतू कुत्ते को वरना कार से कुचलता ले गया युवक Latest Haryana News

[ad_1]


अंबाला कैंट के दयाल बाग में वरना गाड़ी के नीचे फंसा पालतू कुत्ता सीसीटीवी में कैद: सोशल मीडिया



अंबाला। कैंट के दयाल बाग इलाके में एक युवक ने गली में खड़े एक पालतू कुत्ते पर वरना कार चढ़ा दी। कार चालक कुत्ते को टायर के नीचे कुचलता हुआ काफी दूर तक घसीटता ले गया। गंभीर रूप से घायल पालतू कुत्ते ने पांच दिन बाद दम तोड़ दिया। इस मामले में सीसीटीवी सामने आने पर मामला महेश नगर थाने में पहुंच गया है। महेश नगर थाना प्रभारी जितेंद्र का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी में दिख रहा है कि वरना कार ने गली में मुड़ते समय कुत्ते को कुचल दिया। कुत्ते के मालिक अमरजीत ने बताया कि हादसे के बाद कार चालक ने थाने में उपचार करवाने का समझौता दिया था। बाद में रुपये देने से इन्कार कर दिया। पांच दिन बाद उनके कुत्ते ने तड़प तड़प कर दम तोड़ दिया। टक्कर लगने के बाद कुत्ते की रीड की हड्डी दो जगह से टूट गई थी।

Trending Videos

[ad_2]

Source link