हो जाएं तैयार! आ रहा है 13000 करोड़ रुपये का IPO, 12 अरब डॉलर के वैल्यूएशन पर कंपनी की नजर Business News & Hub

PhonePe IPO: देश में डिजिटल पेमेंट के लिए सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला प्लेटफॉर्म PhonePe आईपीओ लाने की तैयारी में है. आईपीओ का साइज 11000-13000 रुपये ((लगभग 1.2 – 1.5 बिलियन डॉलर) के बीच हो सकता है. इससे कंपनी का वैल्यूएशन 10-12 बिलियन डॉलर तक पहुंच सकता है.

साल 2023 में कंपनी ने अपने फाउंडर और CEO समीर निगम की अगुवाई में 12 बिलियन डॉलर के प्री-मनी वैल्यूएशन पर 100 मिलियन डॉलर जुटाए थे. फोन पे में इस वक्त Walmart की सबसे बड़ी हिस्सेदारी है. इसके अन्य निवेशकों में Microsoft, General Atlantic, Tiger Global, TVS Capital, Qatar Investment Authority, Tencent, Ribbit Capital जैसी कई बड़ी कंपनियां हैं.  

कंपनी की IPO फाइलिंग के मुताबिक, इस आईपीओ के जरिए वॉलमार्ट PhonePe में अपनी हिस्सेदारी लगभग 12 परसेंट तक कम कर देगा.  इस बीच, टाइगर ग्लोबल और माइक्रोसॉफ्ट अपने इन्वेस्टमेंट से पूरी तरह बाहर निकलने का प्लान बना रहे हैं. तीनों निवेशकों का प्लान आईपीओ में लगभग 50.7 मिलियन शेयर बेचने का है. इसे देखते हुए बताया जा रहा है कि आईपीओ पूरी तरह से ऑफर-फॉर-सेल (OFS) होगा. यानी कि इसमें PhonePe की तरफ से नए शेयर जारी नहीं किए जाएंगे. 

देश का दूसरा सबसे बड़ा फिनटेक IPO!

भारत में तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट मार्केट में PhonePe का सीधा मुकाबला Google Pay और Paytm से है. कंपनी ने सितंबर में अपने IPO के लिए अप्लाई किया था और इस साल अप्रैल तक लिस्टिंग पूरी होने की उम्मीद है. हालांकि, मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव का टाइमलाइन पर असर पड़ सकता है. अगर लिस्टिंग आगे बढ़ती है, तो PhonePe भारत का दूसरा सबसे बड़ा फिनटेक IPO बन जाएगा. इससे पहले साल 2021 में Paytm 18300 करोड़ रुपये का आईपीओ लेकर आई थी.

2016 में लॉन्च हुआ UPI

मौजूदा समय में PhonePe के 650 मिलियन ये ज्यादा रजिस्टर्ड यूजर हैं. रेगुलेटरी डेटा के मुताबिक, जनवरी में देशभर में यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) के जरिए हुए कुल 21.7 बिलियन ट्रांजैक्शन में से लगभग 10 बिलियन ट्रांजैक्शन इसके जरिए प्रोसेस किए गए. देश में डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने और कैश का इस्तेमाल कम करने के लिए सरकार ने 2016 में UPI को लॉन्च किया था.  भारत में डिजिटल पेमेंट अभी भी कम मार्जिन वाला बिजनेस है क्योंकि कंपनियों को ज्यादातर ट्रांजैक्शन के लिए फीस लेने की इजाजत नहीं है.

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें:

कुकिंग ऑयल से लेकर केसर-पिस्ता तक… ईरान में छिड़े जंग से भारत में महंगी हुई चीजें, आम आदमी की बढ़ी मुश्किलें 


Source: https://www.abplive.com/business/ipo/phonepe-13000-crore-ipo-is-on-the-way-with-the-company-eyeing-a-valuation-of-12-billion-dollar-3097682