ईरान ने बहरीन की सरकारी तेल रिफाइनरी पर हमला किया: मिसाइल दागीं, आग लगने से रिफाइनरी की एक यूनिट को नुकसान Today World News

[ad_1]

तेल अवीव/तेहरान7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का आज सातवां दिन है। ईरान ने गुरुवार को बहरीन की सरकारी तेल रिफाइनरी BAPCO पर मिसाइल से हमला किया। इससे रिफाइनरी की एक यूनिट में आग लग गई। हालांकि बाद में आग काबू कर ली गई।

बहरीन के राष्ट्रीय संचार केंद्र के मुताबिक BAPCO एनर्जीस की यह रिफाइनरी देश के पूर्वी तट पर स्थित सितरा द्वीप में है। यह राजधानी मनामा के दक्षिण में पड़ता है।

अधिकारियों ने कहा कि इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है और रिफाइनरी का संचालन सामान्य रूप से जारी है। फिलहाल हमले से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब अमेरिका और इजराइल के हमलों के बाद ईरान ने खाड़ी क्षेत्र में जवाबी कार्रवाई तेज कर दी है। क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच ऊर्जा ढांचों को निशाना बनाए जाने से वैश्विक तेल बाजार पर भी असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।

बहरीन की रिफाइनरी पर ईरानी मिसाइल हमले का वीडियो….

इजराइल-ईरान जंग से जुड़े बड़े अपडेट्स

  • ट्रम्प ने खामेनेई के बेटे को उनका उत्तराधिकारी मानने से इनकार किया।
  • अमेरिका-इजराइल हमलों में ईरान में 1230 लोगों की मौत।
  • ईरान में अब तक 1300 हमले हुए, 14 मेडिकल सेंटर निशाना बने।
  • ईरान में कई जगह पानी और बिजली सप्लाई ठप हुई।
  • इजराइल ने ईरान के 300 मिसाइल लॉन्चर तबाह किए।
  • ईरान बोला- कुवैत-बहरीन और UAE में 20 अमेरिकी बेस को नुकसान हुआ।

ट्रम्प बोले- ईरान मेरे बिना सुप्रीम लीडर न चुने

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि ईरान को उनके बिना नया सुप्रीम लीडर नहीं चुनना चाहिए। उन्होंने कहा कि नए नेता के चयन में अमेरिका की भूमिका जरूरी है और बिना अमेरिका की भागीदारी के ऐसा करना वक्त की बर्बादी होगी।

एक्सिओस को दिए इंटरव्यू में ट्रम्प ने कहा कि ईरान अगर अमेरिका को शामिल किए बिना नया सुप्रीम लीडर चुनता है तो इसका कोई मतलब नहीं होगा। ट्रम्प ने यह भी कहा कि अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को संभावित उत्तराधिकारी माना जा रहा है, लेकिन वह इसे स्वीकार नहीं करेंगे।

उन्होंने चेतावनी दी कि अगर नया नेता भी पुराने नेतृत्व की नीतियां जारी रखता है तो अमेरिका और ईरान के बीच आने वाले वर्षों में फिर टकराव हो सकता है। ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका ऐसा नेता चाहता है जो ईरान में शांति और स्थिरता ला सके।

अमेरिका-इजराइल के हमले में 28 फरवरी को खामेनेई की मौत हो गई थी। ईरान ने एक दिन बाद इसकी आधिकारिक घोषणा की थी। (फाइल फोटो)

अमेरिका-इजराइल के हमले में 28 फरवरी को खामेनेई की मौत हो गई थी। ईरान ने एक दिन बाद इसकी आधिकारिक घोषणा की थी। (फाइल फोटो)

भारत ने खामेनेई की मौत पर शोक जताया

भारत ने पहली बार ईरानी सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत पर शोक जताया है। भारत सरकार की ओर से विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित ईरान दूतावास जाकर खामेनेई के निधन पर संवेदना जताई। उन्होंने कंडोलेंस बुक (शोक पुस्तिका) पर हस्ताक्षर कर श्रद्धांजलि दी।

खामेनेई के निधन के बाद दुनियाभर के कई देशों से शोक संदेश भेजे जा रहे हैं।

भारत सरकार की ओर से विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित ईरान दूतावास में शोक पुस्तिका पर हस्ताक्षर किए।

भारत सरकार की ओर से विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित ईरान दूतावास में शोक पुस्तिका पर हस्ताक्षर किए।

इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच जंग से जुड़ी तस्वीरें…

अमेरिका और इजराइल ने बुधवार रात ईरान की राजधानी तेहरान में कई जगह बमबारी की।

अमेरिका और इजराइल ने बुधवार रात ईरान की राजधानी तेहरान में कई जगह बमबारी की।

ईरानी हथियारों पर अमेरिकी हमले का सैटेलाइट फुटेज।

ईरानी हथियारों पर अमेरिकी हमले का सैटेलाइट फुटेज।

बेरूत के दक्षिणी इलाके दहियाह में हिजबुल्लाह नेता नईम कासिम के भाषण के दौरान लोगों ने हवा में गोलियां चलाईं, जिससे आसमान में गोलियों की रोशनी दिखाई दी।

बेरूत के दक्षिणी इलाके दहियाह में हिजबुल्लाह नेता नईम कासिम के भाषण के दौरान लोगों ने हवा में गोलियां चलाईं, जिससे आसमान में गोलियों की रोशनी दिखाई दी।

बेरूत के दक्षिणी इलाके दहियाह में इजराइली हवाई हमले के बाद उठता धुआं।

बेरूत के दक्षिणी इलाके दहियाह में इजराइली हवाई हमले के बाद उठता धुआं।

ईरान पर हमले के लिए उड़ान भरता अमेरिकी फाइटर जेट।

ईरान पर हमले के लिए उड़ान भरता अमेरिकी फाइटर जेट।

लाइव अपडेट्स

7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

इजराइल ने ट्रैफिक कैमरे हैक कर खामेनेई पर हमला किया था

ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली खामेनेई की शनिवार को इजराइल के हवाई हमले में मौत हो गई। यह हमला तेहरान की पास्चर स्ट्रीट के पास उनके ऑफिस पर हुआ, जहां वे कई बड़े ईरानी नेताओं के साथ बैठक कर रहे थे। इस हमले में इजराइल ने ऑफिस पर 30 मिसाइलें गिराई थीं, जिसमें खामेनेई के साथ 40 अफसर भी मारे गए थे।

इजराइल ने कई सालों से इस हमले की तैयारी की थी। उनकी खुफिया एजेंसी मोसाद और यूनिट 8200 ने तेहरान के लगभग सभी ट्रैफिक कैमरों को हैक कर लिया था। इन कैमरों की तस्वीरें एन्क्रिप्ट करके तेल अवीव और दक्षिण इजराइल के सर्वरों पर भेजी जाती थीं।

अमेरिका की खुफिया एजेंसी CIA ने भी इस ऑपरेशन में मदद की। इसमें एक खास कैमरा था, क्योंकि उससे पता चलता था कि सीनियर अधिकारियों के बॉडीगार्ड और ड्राइवर अपनी निजी गाड़ियां कहां पार्क करते हैं। पढ़ें पूरी खबर…

36 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ट्रम्प ने जंग के बीच होमलैंड सिक्योरिटी डिपार्टमेंट का चीफ बदला

ईरान से जंग के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने क्रिस्टी नोएम को होमलैंड सिक्योरिटी विभाग (DHS) के प्रमुख पद से हटाने का फैसला किया है।

ट्रम्प ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर पोस्ट कर बताया कि ओक्लाहोमा से सीनेटर मार्कवेन मुलिन 31 मार्च से DHS की जिम्मेदारी संभालेंगे।

DHS अमेरिका का एक अहम विभाग है, जो देश की सुरक्षा, सीमा की निगरानी, आपदा से निपटने और आतंकवाद के खिलाफ काम करता है।

39 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सऊदी अरब ने ईरान की 3 बैलिस्टिक मिसाइलें मार गिराईं

सऊदी अरब के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि शुक्रवार तड़के प्रिंस सुल्तान एयर बेस को निशाना बनाकर दागी गई तीन बैलिस्टिक मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर तबाह कर दिया गया।

रक्षा मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी देते हुए कहा कि एयर डिफेंस सिस्टम ने इन मिसाइलों को सफलतापूर्वक मार गिराया।

39 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कुवैत में अमेरिकी दूतावास खाली कराया जा रहा

अमेरिकी मीडिया CBS की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका कुवैत में मौजूद अपने दूतावास को खाली करा रहा है। सरकारी सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि इससे पहले ईरान के एक हमले में दूतावास को निशाना बनाया गया था, जिसके बाद इसे बंद कर दिया गया।

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि रियाद में अमेरिकी दूतावास और दुबई में अमेरिकी कॉन्सुलेट को भी निशाना बनाया गया है। हालांकि अभी तक इन घटनाओं में किसी तरह के नुकसान की कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

40 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

UAE की एतिहाद एयरवेज 6 मार्च से कुछ फ्लाइट्स शुरू करेगा

UAE की एतिहाद एयरवेज ने बताया है कि वह 6 मार्च से 19 मार्च के बीच कुछ लिमिटेड कमर्शियल उड़ानें फिर से शुरू करेगा। कंपनी के मुताबिक ये फ्लाइट्स अबू धाबी से और अबू धाबी तक कुछ बड़े शहरों के लिए चलेंगी। इनमें काहिरा, दिल्ली, लंदन, फ्रैंकफर्ट, न्यूयॉर्क, पेरिस, मॉस्को, टोरंटो और ज्यूरिख जैसे शहर शामिल हैं।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]
ईरान ने बहरीन की सरकारी तेल रिफाइनरी पर हमला किया: मिसाइल दागीं, आग लगने से रिफाइनरी की एक यूनिट को नुकसान