Ambala News: ट्रेनों से मोबाइल उड़ाने वाला शातिर धरा, दो फोन बरामद Latest Haryana News

[ad_1]

अंबाला। सुरक्षा एजेंसियों ने कैंट रेलवे स्टेशन से एक चोर को काबू किया है। आरोपी की पहचान बल्ली कुतुबपुर, सोनीपत निवासी नवीन कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी के दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पूछताछ के दौरान आरोपी नवीन ने कबूला कि उसने ये फोन रात के समय प्लेटफॉर्म पर खड़ी ट्रेन में चार्जिंग पर लगे हुए चोरी किए थे। संवाद

अमृतसर-विशाखापत्तनम एक्सप्रेस में चोरी

अंबाला। अमृतसर से विशाखापत्तनम जा रही ट्रेन नंबर 20808 हीराकुंड एक्सप्रेस में चोरी हो गई। पीड़ित डीवी रमना ने बताया कि पांच जनवरी की तड़के करीब 1:30 बजे, जब ट्रेन अंबाला कैंट जंक्शन के पास थी, अज्ञात ने उनकी पत्नी की सीट बी-4 कोच से हैंडबैग चोरी कर लिया। बैग में पांच हजार रुपये नकद और एक स्मार्टफोन था। पीड़ित ने पहले विशाखापट्टनम जीआरपी में जीरो प्राथमिकी दर्ज कराई थी। संवाद

ट्रेन में समोसा खाते यात्री का मोबाइल झपटा

अंबाला। ट्रेन नंबर 12925 पश्चिम एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे यात्री का अज्ञात ने मोबाइल झपट लिया। घटना अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर हुई। पीड़ित गणेश रमेश लट्ठा की शिकायत पर जीआरपी ने प्राथमिकी दर्ज की है। पीड़ित ने बताया कि दिन के 2:45 बजे के करीब जब वे खिड़की के पास बैठकर समोसा खा रहे थे, तभी एक अज्ञात युवक ने हाथ डालकर उनकी जेब से वीवो कंपनी का मोबाइल व नकदी झपट ली और भाग गया। शारीरिक रूप से अस्वस्थ गणेश ने बताया कि वह मधुमेह और पैरों की गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं और उपचार के लिए चंडीगढ़ जा रहे थे। संवाद

[ad_2]

Source link