[ad_1]
{“_id”:”69a9def1fd1bd0a3ec0ce962″,”slug”:”accused-of-oil-theft-from-tanker-arrested-rs-4000-recovered-hisar-news-c-21-hsr1020-823221-2026-03-06″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Hisar News: टैंकर से तेल चोरी का आरोपी गिरफ्तार, 4 हजार रुपये बरामद”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Fri, 06 Mar 2026 01:22 AM IST
बास । बास थाना क्षेत्र में टैंकर से इंडस्ट्रियल ऑयल चोरी के मामले में नारनौंद सीआईए स्टाफ ने बुधवार को खरबला निवासी जोशिल कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 4 हजार रुपये भी बरामद किए हैं। आरोपी तेल की बिक्री कराने में संलिप्त था।
सीआईए स्टाफ नारनौंद से जांच अधिकारी विजय कुमार ने बताया कि 10 सितंबर 2025 को सांपला स्थित एक कंपनी के प्रबंधक और रोहिणी (दिल्ली) निवासी नितिन ने थाना बास में शिकायत दी थी। शिकायत के अनुसार कंपनी का टैंकर 8 सितंबर की रात सांपला से 12 हजार 547 लीटर इंडस्ट्रियल ऑयल लेकर मोगा (पंजाब) के लिए रवाना हुआ था। टैंकर बादली (झज्जर) निवासी रामकुमार चला रहा था। टैंकर में लगे जीपीएस ट्रैकर की आखिरी लोकेशन रात करीब 11 बजकर 58 मिनट पर गांव रोशनखेड़ा में मिली थी। इसके बाद ट्रैकर निकाल दिया गया। अगले दिन चालक ने कंपनी प्रबंधन को फोन कर बताया कि गाड़ी जींद के पटियाला चौक पर खड़ी है।
पहले कंपनी में ड्राइवर रह चुके रोशनखेड़ा निवासी संदीप ने चालक को पैसों का लालच देकर गांव में बुलाया और टैंकर से तेल उतरवा लिया था। चालक के मुताबिक संदीप ने 2-3 अलग-अलग जगहों पर भी तेल खाली करवाया। एक स्थान पर रोशनखेड़ा निवासी रोहित पूनिया का नाम सामने आया था। कंपनी प्रबंधन मौके पर पहुंचा तो टैंकर में केवल करीब 1200 लीटर तेल बचा था जबकि 11 हजार लीटर से अधिक तेल चोरी हो चुका था।
[ad_2]
Hisar News: टैंकर से तेल चोरी का आरोपी गिरफ्तार, 4 हजार रुपये बरामद



