[ad_1]
कुरुक्षेत्र। अग्रवाल वैश्य समाज की ओर से वृंदावन में आयोजित होने वाले प्रदेश स्तरीय अधिवेशन में शामिल होने के लिए रवाना होने से पूर्व जयराम विद्यापीठ में बैठक हुई। प्रदेश महासचिव राजेश सिंगला की अध्यक्षता में हुई बैठक में
कुरुक्षेत्र से इसमें शामिल होने के लिए जाने वाले लोगों की व्यवस्था बारे विस्तार चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि इस अधिवेशन में कुुरुक्षेत्र से अग्रवाल समाज के सैंकड़ों लोग शामिल होंगे।
प्रदेश महासचिव राजेश सिंगला ने कहा कि इस अधिवेशन की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रदेशभर की हरियाणा के 90 विधानसभाओं से समाज के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने पंजीकरण सुनिश्चित करवाया है। बैठक में मौजूद पदाधिकारियों एवं सदस्यों की इस व्यवस्था बारे ड्यूटियां निश्चित की गई। राजेश सिंगला ने बताया कि इस समारोह में श्री रामकृष्ण इंटरनेशनल के अध्यक्ष स्वामी महेंद्र दास बतौर मुख्यातिथि रहेंगे। बैठक में अग्रवाल वैश्य समाज के प्रदेश महासचिव राजेश सिंगला के साथ प्रदेश संगठन सचिव मुनीष मित्तल, जिलाध्यक्ष अशोक गर्ग, प्रदेश प्रवक्ता सुमित गर्ग हिन्दुस्तानी, संजीव गर्ग, विनय गुप्ता, बीबी जिन्दल, अश्विनी जिन्दल, विनोद अग्रवाल, विजय गर्ग, राजेश गर्ग, वरुण गुप्ता, राजीव गर्ग, दीपक गर्ग, राजेश गुप्ता, अमन बंसल, अभिषेक गर्ग इत्यादि भी मौजूद रहे।
[ad_2]
Kurukshetra News: वृंदावन में आयोजित प्रदेश स्तरीय अधिवेशन में अग्रवाल समाज के सैंकड़ों लोग होंगे शामिल


