भारत में लैंड होने तक सांसें अटकी रहीं: इजराइल-ईरान संघर्ष में दुबई में फंसी बठिंडा की नीरू गर्ग ने बताए कैसे बीते खौ‍फ के पांच दिन – Chandigarh News Chandigarh News Updates

[ad_1]


बठिंडा (पंजाब) के एसएसडी गर्ल्स कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. नीरू गर्ग और उनके पति परवीन गर्ग इजराइल-ईरान संघर्ष के कारण फ्लाइट बंद होने से दुबई में फंस गए थे। आज वह पंजाब पहुंच गए। रात उनकी फ्लाइट मुंबई पहुंची। इसके बाद मुंबई से फ्लाइट के जरिए चंडीगढ़ पहुंचे। इस दौरान उनके साथ आप नेता सन्नी आहलू वालिया भी थे। यहां उतरने के बाद उन्होंने कहा कि जब तक भारत में नहीं पहुंचे, हमारी सांसे अटकी रहीं। हम गए तो पर्सनल टूर पर थे। लेकिन लड़ाई के माहौल में फंस गए। उन्होंने बताया कि फ्लाइट न चलने के बाद वहां पर होटल आदि सब चीजों का खर्च उन्होंने खुद उठाया है। वहीं, उन्होंने कहा कि दुबई में वैसे हालत सामान्य है। लेकिन फ्लाइट न चलने से पैनिक की स्थिति बनी। जानिए चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर पर पहुंचने पर उन्होंने क्या बताया – 1. रात 2:35 पर मुंबई पहुंचे थे जब तक हमने भारत में लैंड नहीं किया, हमारी सांसें अटकी रही। रात को 2 बजकर 35 मिनट पर हम मुंबई पहुंचे थे। हम 225 के करीब इंडियन थे, जो फ्लाइट में आए थे। जब हम रात को दुबई में एयरपोर्ट पर थे, उस समय भी मिसाइल चल रही थी। जब तक हमारी फ्लाइट यहां नहीं पहुंची, तब तक राहत महसूस नहीं की। अभी तक भी हमारा ध्यान पीछे है। वहां पर बहुत से इंडियन अटके हुए हैं। 2. पर्सनल ट्रिप पर शारजाह गए थे 22-23 फरवरी की रात हमने अमृतसर से शारजाह की फ्लाइट ली थी। यह हमारा पर्सनल ट्रिप था, जो कि 22 से 28 फरवरी तक का थी। 28 को वापसी के लिए 11 बजे एयरपोर्ट पर पहुंच गए। हमारी दो बजे बोर्डिंग शेष थी। उन्होंने कहा कि दो बजे बोर्डिंग होगी।1:35 पर हम बोर्डिंग गेट के बाहर बैठे थे। वहां पर एकदम अफरा-तफरी मच गई। मैंने सिक्योरिटी वालों से पूछा क्या हुआ है। उनका कहना था कि सारे एयरस्पेस बंद हो गए हैं। यूएई में डिस्टर्बेंस है। उस समय हमें समझ नहीं आया। फिर हमने देखा कि अपने सारे पंजाबी भाई एकदम इकट्ठा हो गए। सारे जमीन पर बैठ गए। हमारे वीजा तक खत्म हो गए है। वे पूछने लगे कि बताइए हमें क्या करना है। 3. रात को वीडियो बनाकर शेयर किया नीरू ने बातया कि हमें आठ बजे शाम तक कुछ नहीं बताया। इस दौरान तीन-चार पंजाबी आए। वे कहने लगे कि मैम आप एजुकेशन लाइन से हो। एक वीडियो बनाकर डाल दो, ताकि हमारी
सरकार को पता चल जाए। वीडियो बनाने बाद पता नहीं क्या हुआ। रात दस बजे कहा कि शारजाह से अमृतसर वाले लाइन बना लो। हमने पहले ही कहा था कि रहने का इंतजाम करो। बाहर नहीं जा सकते थे क्योंकि वीजा कैंसिल हो गया था। नेक्स्ट फ्लाइट कब जाएगी, तो उनका जवाब था कि हमें भी नहीं पता। फिर कहा गया कि इंडिगो ऑफिसियल मिलेंगे, वे बताएंगे। हमने डेढ़ घंटे तक वहां रहे। इसके बाद जब हम उनके दफ्तर पहुंचे तो उनका दफ्तर बंद हो चुका था। उसके बाद हम वहीं बैठ गए। 4. वीडियो वायरल होने पर मंत्री का फोन आया फिर अगले दिन पांच बजे एक सीनियर पत्रकार ने उन्हें फोन कर पूछा कि मैम क्या हाल है। हम आपके लिए कुछ कर सकते हैं। आप एक ऐसी वीडियो बनाओ कि हम यह चीज सरकार तक पहुंचा पाए। दुबई में तो लाइफ सामान्य थी, लेकिन फ्लाइट न चलने से पैनिक वाली स्थिति थी। न्यूज देखकर घबराहट होती थी। जैसे बुर्ज खलीफा करवा लिया। हम अपने देश में जा पाएंगे या नहीं। सतिंदर कुमार ने वीडियो वायरल किया तो पंजाब के एनआरआई मंत्री रवजोत सिंह ने हमसे संपर्क किया। फिर उन्होंने कहा मैं देखता हूं।
उसके बाद उनका फोन आया कि ओमान से फ्लाइट है। फिर हमने बताया कि ओमान तक का सफर छह घंटे का है। हमारे पास कनाडा का वीजा था, लेकिन अगर फ्लाइट कैंसिल हो जाती तो हमारे पास कोई ऑप्शन नहीं था।
5.सच कहूं तो सिख फैमिली ने मदद की हमारे साथ चार-पांच लोग आए थे। होटल में रहे, खर्च किया। होटल से एयरपोर्ट शारजाह से दुबई तक। लेकिन वहां पर हमारी सिख फैमिली है। सिद्धू फैमिली को कोई जानता था। दुबई में उनका घर अरेंज किया। जिस होटल में थे, उसका नंबर लिया। होटल छोड़ने से पहले घर का नंबर दिया गया था। चार बजे तक रहेंगे।

[ad_2]
भारत में लैंड होने तक सांसें अटकी रहीं: इजराइल-ईरान संघर्ष में दुबई में फंसी बठिंडा की नीरू गर्ग ने बताए कैसे बीते खौ‍फ के पांच दिन – Chandigarh News