Skip to content
No results
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Contact us
  • FAQs – HaryanaCircle.com
  • GDPR Privacy policy
  • Haryana Circle Search
  • Privacy Policy
  • Top 10
haryanacircle.com logo
  • Top News
  • Ambala
  • Bhiwani
  • Chandigarh
  • Rohtak
  • Hisar
  • Karnal
  • Sonipat
  • Gurugram
  • Sirsa
  • Kurukshetra
  • Jind
    • Charkhi Dadri
    • Mahendergarh
    • Rewari
    • Fatehabad
haryanacircle.com logo
हैक होने के बाद सबसे पहले कर लें ये 5 काम, लेट हो गए तो उड़ सकता है डेटा और पैसा Today Tech News

हैक होने के बाद सबसे पहले कर लें ये 5 काम, लेट हो गए तो उड़ सकता है डेटा और पैसा Today Tech News

  • Haryana CircleHaryana Circle
  • March 5, 2026
  • Tech

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

जैसे-जैसे इंटरनेट का यूज बढ़ रहा है, वैसे ही साइबर अटैक का खतरा बढ़ता जा रहा है. अब एआई के आने के बाद साइबर अटैक से बचना और भी मुश्किल हो गया है. दुनियाभर में रोजाना हजारों की संख्या में साइबर अटैक होते हैं, जिनमें लोगों के डेटा और पैसों की चोरी की जाती है. इस तरह के अटैक से बचने के लिए सावधान रहना बहुत जरूरी है. फिर भी अगर कभी आपका अकाउंट या सिस्टम हैक हो जाता है तो आपको तुरंत कुछ कदम उठाने की जरूरत है.

हैक होने पर करें ये काम

इंटरनेट को कर दें डिस्कनेक्ट- अगर आपको लगता है कि आपका सिस्टम या डिवाइस हैक कर लिया गया है तो उसे तुरंत इंटरनेट से डिस्कनेक्ट कर दें. जब तक आपका सिस्टम इंटरनेट से कनेक्ट रहेगा, यह हैकर्स तक डेटा भेजता रहेगा. इसलिए इंटरनेट को डिस्कनेक्ट कर दें. साथ ही डिवाइस को एयरप्लेन मोड पर डालकर ब्लूटूथ समेत तमाम कनेक्टिविटी ऑप्शन बंद कर दें. 

क्रेडिट कार्ड को ब्लॉक करें- अगर हैकिंग के बाद आपको अपने बैंक अकाउंट में संदिग्ध ट्रांजेक्शंस नजर आए तो तुरंत अपने कार्ड को ब्लॉक करवा दें. अगर आपके कार्ड से इनवैलिड ट्रांजैक्शन हुई है तो इसकी जानकारी बैंक और दूसरी एजेंसियों को दें. 

सभी अकाउंट्स के पासवर्ड बदल लें- अगर हैकर ने डेटा चोरी के लिए हैकिंग की है तो अपने सारे अकाउंट्स के पासवर्ड बदल लें. ध्यान रहे कि हैक हो चुके सिस्टम से पासवर्ड बदलने की गलती न करें. इसके लिए किसी दूसरे कंप्यूटर का स्मार्टफोन का सहारा लें. नया पासवर्ड बनाते समय बिल्कुल नए कैरेक्टर को चुनें और यह पुराने पासवर्ड से मिलता-जुलता नहीं होना चाहिए.

डिवाइस को करें स्कैन- जब आपने डिवाइस, कार्ड और अकाउंट को सिक्योर कर लिया है तो मालवेयर को हटाने के लिए अपने डिवाइस को स्कैन करें. इसके लिए आप माइक्रोसॉफ्ट डिफेंडर या दूसरे एंटी-वायरस सॉफ्टवेयर की मदद ले सकते हैं.

डिवाइस को कर दें फैक्ट्री रिसेट – कई बार एंटीवायरस टूल्स से स्कैनिंग के बाद भी कई थ्रेट्स रह जाते हैं. अगर आपको भी अपने डिवाइस में स्कैन करने के बाद कोई संदिग्ध ऐप फिर नजर आ रही है तो डिवाइस को फैक्ट्री रिसेट करना सबसे इफेक्टिव तरीका है. इससे मालवेयर या वायरस की सिस्टम से छुट्टी हो जाएगी.

ये भी पढ़ें-

एंड्रॉयड यूजर्स के लिए आ गई अब तक की सबसे बड़ी सिक्योरिटी अपडेट, गूगल ने दूर किए 100 से ज्यादा बग्स, ऐसे करें इंस्टॉल

[ad_2]
हैक होने के बाद सबसे पहले कर लें ये 5 काम, लेट हो गए तो उड़ सकता है डेटा और पैसा

Iran-Israel war poses near-term challenges to Indian economy: RBI MPC member Today World News
Previous Post Iran-Israel war poses near-term challenges to Indian economy: RBI MPC member Today World News
Next Post Sri Lanka Sports Minister hints at revamp in SLC after poor T20WC show Today World News
Sri Lanka Sports Minister hints at revamp in SLC after poor T20WC show Today World News

Related Posts

ब्रिजर नाम से आएगी रेनो की नई सब-4 मीटर SUV:  6 एयरबैग्स और टर्बो इंजन के साथ 10 मार्च लॉन्च होगी, जिम्नी और थार से मुकाबला Today Tech News

ब्रिजर नाम से आएगी रेनो की नई सब-4 मीटर SUV: 6 एयरबैग्स और टर्बो इंजन के साथ 10 मार्च लॉन्च होगी, जिम्नी और थार से मुकाबला Today Tech News

  • March 5, 2026
ChatGPT अनइंस्टॉल करने वालों को एक महीने का फ्री प्लान दे रही OpenAI, जानें क्यों आई ऐसी नौबत Today Tech News

ChatGPT अनइंस्टॉल करने वालों को एक महीने का फ्री प्लान दे रही OpenAI, जानें क्यों आई ऐसी नौबत Today Tech News

  • March 5, 2026
एंड्रॉयड यूजर्स के लिए आ गई अब तक की सबसे बड़ी सिक्योरिटी अपडेट, फिक्स किए गए 129 बग्स Today Tech News

एंड्रॉयड यूजर्स के लिए आ गई अब तक की सबसे बड़ी सिक्योरिटी अपडेट, फिक्स किए गए 129 बग्स Today Tech News

  • March 5, 2026

Know More

  • Top 10
  • Circle Search
  • Privacy Policy
  • Advertise with Us

Categories

  • Politics
  • World
  • Business
  • Health

Find More

  • FAQ
  • GDPR
  • About Us
  • Contact us

Copyright © 2026 - Haryanacircle.com