हरियाणा राज्यसभा चुनाव हुआ दिलचस्प, निर्दलीय ने भरा नामांकन, क्या कांग्रेस से होगा खेला? Haryana News & Updates

[ad_1]

Last Updated:

हरियाणा राज्यसभा चुनाव में निर्दलीय सतीश नांदल के नामांकन से मुकाबला दिलचस्प हो गया है. भाजपा नेता सतीश नांदल ने 2019 में भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के खिलाफ चुनाव लड़ा था. भाजपा को 31 वोटों की जरूरत होगी.

ख़बरें फटाफट

Zoom

सतीश नादंल 2019 में बीजेपी की टिकट पर भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के खिलाफ गढ़ी सांपला किलोई से लड़ चुके हैं.

चंडीगढ़. हरियाणा में राज्यसभा चुनाव के लिए बड़ी खबर है. यहां पर दो सीटों के लिए राज्यसभा चुनाव दिलचस्प हो गया है क्योंकि निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर सतीश नांदल नामांकन भरने पहुंच गए हैं. सतीश नांदल के साथ कुछ निर्दलीय विधायक भी मौजूद हैं. गौर रहे कि सतीश नादंल बीजेपी नेता हैं. ऐसे में अब इस चुनाव में भाजपा खेला कर सकती है.

जानकारी के अनुसार, सतीश नादंल 2019 में बीजेपी की टिकट पर भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के खिलाफ गढ़ी सांपला किलोई से लड़ चुके हैं. वह भाजपा के राज्य उपाध्यक्ष भी हैं.

कैसे हो सकता है दूसरी सीट पर खेल

गौरतलब है कि हरियाणा में राज्यसभा की 90 सीटें हैं. भाजपा के पास 48, कांग्रेस के पास 37 और इनेलो के पास दो सीटें हैं. तीन विधायक निर्रदलीय हैं. ऐसे में 31 वोट मिलने पर सांसद की जीत तय होगी. भाजपा की तरफ से संजय भाटिया की जीत तय है. लेकिन दूसरी सीट पर कांग्रेस का पलड़ा भारी नजर आ रहा था,  क्योंकि उसके पास 37 विधायक हैं. लेकिन अब निर्दलीय की एंट्री से चुनाव रोचक हो गया है.

एक सीट पर वोटिंग के बाद भाजपा के पास 17 विधायक बच जाएंगे. ऐसे में 31 के जादूई आंकड़े तक पहुंचने के लिए 14 विधायकों की दरकरार रहेगी. अहम बात है कि तीन आजाद विधायकों का समर्थन भाजपा को है. लेकिन यदि भाजपा इनेलो के दो विधायकों को भी अपने साथ मिला लेती है तो भी उसे 9 वोटों की जरूरत पड़ेगी. ऐसे में उसे कांग्रेस के 9 वोट तोड़ने होंगे.

कांग्रेस को कर्मबीर बौद्ध को चुनौती

कांग्रेस के कर्मबीर बौध की जीत भी अब पक्की नजर नहीं आ रही है. क्योंकि निर्दलीय सतीश नांदल अब उन्हें चुनौती पेश कर सकते हैं. अहम बात भूपेंद्र हुड्डा के लिए यह चुनाव अब साखका सवाल बन गया है. उन्हें एक साल तक कांग्रेस हाईकमान ने नेता प्रतिपक्ष भी नहीं बनाया था.

About the Author

authorimg

Vinod Kumar Katwal

Vinod Kumar Katwal, a Season journalist with 14 years of experience across print and digital media. I have worked with some of India’s most respected news organizations, including Dainik Bhaskar, IANS, Punjab K…और पढ़ें

[ad_2]