[ad_1]
Last Updated:
कर्मबीर बौद्ध ने हरियाणा राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस से नामांकन दाखिल किया. उनके साथ भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी थे. भाजपा से संजय भाटिया ने भी नामांकन भरा. दोनों पार्टियों की जीत तय मानी जा रही है.
कांग्रेस की तरफ से कर्मबीर बौद्ध को प्रत्याशी बनाया गया है.
चंडीगढ़. हरियाणा में राज्यसभा चुनाव के लिए दो सीटों पर गुरुवार को नामांकन दाखिल किए गए. कांग्रेस की तरफ से कर्मबीर बौद्ध को प्रत्याशी बनाया गया है. उन्होंने चंडीगढ़ में विधानसभा में अपना नामांकन दाखिल किया. उनके साथ पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी नजर आए.
जानकारी के अनुसार, कर्मबीर बौद्ध रोहतक के मूल निवासी हैं और रोहतक जिले में महम के भौंरी महाराजपुर गांव में उनका जन्म हुआ है. कर्मबीर बौद्ध रिसाल सिंह के बेटे हैं और उनकी पढ़ाई महम में ही हुई है. 18 साल की उम्र में उनकी सरकारी नौकरी लगी औऱ अंबाला में पोस्टिंग मिली. कर्मबीर बौद्ध ज्यादा समय अंबाला में रहे और इसी वजह से उन्होंने अंबाला में ही घर बना लिया और अब उन्हें कांग्रेस की तरफ से राज्यसभा उम्मीदवार बनाया गया है.
कर्मबीर बौद्ध हरियाणा सिविल सचिवालय से करीब 5 साल पहले सुपरिंटेंडेंट के पद से सेवानिवृत्त हुए थे. उनकी पत्नी लेबर डिपार्टमेंट में असिस्टेंट है. वह एससी जाति से हैं. कर्मबीर बौद्ध संविधान बचाओ आंदोलन की अगुवाई करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. इस दौरान कांग्रेस के सभी विधायक, प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र, नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा, राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला भी मौजूद रहे.
क्या है समीकरण
गौरतलब है कि दो सीटों पर भाजपा और कांग्रेस की जीत करीब करीब तय है. कांग्रेस के पास 37 विधायक हैं, जबकि भाजपा के पास 48 विधायक हैं. इनलो के पास 2 और तीन आजाद विधायक हैं. अहम बात है कि बहुमत का आंकड़ा 31 है और ऐसे में भाजपा को अगर दूसरी सीट भी जीतनी होगी तो प्रत्याशी उतारने के बाद कुल 14 वोट तोड़ने होंगे. इसमें आजाद और इनेलो और कांग्रेस तीन शामिल है. गौर रहे कि दलित नेता उदयभान और अशोक तंवर भी टिकट की रेस में थे, लेकिन राहुल गांधी ने कर्मबीर बौद्ध पर भरोसा जताया है.
भाजपा प्रत्याशी ने भी भरा नामांकन
उधऱ, भाजपा की तरफ से संजय भाटिया ने नामांकन दाखिल किया और नामांकन दाखिल कर दिया है और उनकी जीत भी पक्की नजर आ रही है. सबसे पहले न्यूज़ 18 से बातचीत की. भाटिया ने कहा कि पहले उनका लोकसभा क्षेत्र करनाल था और वह करनाल के लोगों की आवाज उठाते थे, लेकिन अब राज्यसभा के नाते पूरे हरियाणा की ओर देश की आवाज वह सदन में उठाते हुए नजर आएंगे. भाटिया ने कहा कि मैंने कोई त्याग नहीं किया और पार्टी जो भी जिम्मेदारी लगती है, उसे हम हर हाल में पूरा करते हैं. भाटिया ने कहा कि तीसरा उम्मीदवार आएगा या नहीं मुझे नहीं पता. मैं भी मीडिया के माध्यम से ही सुन रहा हूं. कोई भी आए, कांग्रेस का आए या तीसरा उम्मीदवार आए. चुनाव में उसका स्वागत है.
About the Author

Vinod Kumar Katwal, a Season journalist with 14 years of experience across print and digital media. I have worked with some of India’s most respected news organizations, including Dainik Bhaskar, IANS, Punjab K…और पढ़ें
[ad_2]



