बच्चों को मोबाइल फोन से दूर रखें: विधानसभा स्पीकर बोले- परिवार से कर रहा दूर, सेहत संबंधी समस्याएं बढ़ीं – Chandigarh News Chandigarh News Updates

[ad_1]


पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने पेरेंट्स से अपील की है कि वे अपने बच्चों के मोबाइल फोन के उपयोग पर नियंत्रण रखें और जहां तक संभव हो, बच्चों को मोबाइल फोन से दूर रखें। उन्होंने कहा कि आधुनिक समय में मोबाइल फोन बच्चों के दैनिक जीवन का हिस्सा बन चुके हैं, लेकिन इसका अत्यधिक उपयोग चिंता का विषय है। बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास को ध्यान में रखते हुए अभिभावकों के लिए आवश्यक है कि वे बच्चों के स्क्रीन टाइम पर निगरानी रखें और संतुलन बनाए रखें। आंखों व मस्तिष्क पर प्रभाव मोबाइल फोन के दुष्प्रभावों का उल्लेख करते हुए स्पीकर संधवां ने कहा कि इसका अधिक उपयोग बच्चों की आंखों और मस्तिष्क पर नकारात्मक प्रभाव डाल रहा है। इससे नींद की कमी, पढ़ाई में एकाग्रता की कमी तथा व्यवहार में बदलाव जैसी समस्याएं सामने आ रही हैं। मोबाइल फोन का अत्यधिक उपयोग बच्चों को परिवार से दूर कर रहा है और वे आउटडोर खेलों में कम भाग ले रहे हैं, जिसके कारण उनकी शारीरिक गतिविधि घट रही है और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ रही हैं। बच्चों को स्क्रीन टाइम सीमित करे स्पीकर संधवां ने जोर देकर कहा कि प्रत्येक माता-पिता की जिम्मेदारी है कि वे बच्चों के स्क्रीन टाइम को सीमित करें और उन्हें किताबें पढ़ने, खेलकूद में भाग लेने तथा रचनात्मक गतिविधियों की ओर प्रेरित करें। उन्होंने अंत में कहा कि आइए, हम सभी मिलकर अपने बच्चों के सुरक्षित, स्वस्थ और उज्ज्वल भविष्य को सुनिश्चित करने का संकल्प लें।

[ad_2]
बच्चों को मोबाइल फोन से दूर रखें: विधानसभा स्पीकर बोले- परिवार से कर रहा दूर, सेहत संबंधी समस्याएं बढ़ीं – Chandigarh News