Jind News: नरवाना में सीवरेज ओवरफ्लो से मिलेगी राहत, बिछाई जा रही नई पाइपलाइन haryanacircle.com

[ad_1]

नरवाना। शहर के ढाकल रोड क्षेत्र में बरसाती पानी और सीवरेज ओवरफ्लो की वर्षों पुरानी समस्या के समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाया गया है। जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से चार करोड़ रुपये की लागत से सीवरेज की नई पाइपलाइन बिछाने का कार्य तेजी से करवाया जा रहा है।

ढाकल रोड पर लंबे समय से सीवरेज के गंदे पानी के ओवरफ्लो के कारण स्थानीय निवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। बरसात के दिनों में हालात और भी बदतर हो जाते थे जिससे सड़क पर जलभराव, बदबू और आवागमन में बाधा जैसी समस्याएं उत्पन्न होती थीं।

कई बार लोगों ने प्रशासन से स्थायी समाधान की मांग भी उठाई थी। अब शुरू किए गए इस प्रोजेक्ट के तहत नई पाइपलाइन को नेशनल हाईवे दिल्ली–पटियाला मार्ग से जोड़ा जाएगा। इससे अतिरिक्त पानी की निकासी सुचारू रूप से हो सकेगी।

पाइपलाइन बिछने के बाद बरसाती पानी और सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या में काफी हद तक राहत मिलेगी। नागरिकों ने कार्य शुरू होने पर संतोष जताया है और उम्मीद व्यक्त की है कि परियोजना समय पर पूरी होगी। प्रशासन ने भी कार्य को निर्धारित अवधि में पूरा करने का भरोसा दिलाया है ताकि क्षेत्रवासियों को स्थाई राहत मिल सके।

वर्जन

शहर के ढाकल रोड पर पिछले कई सालों से बरसाती पानी के खड़ा होने में सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या बनी हुई थी जिसको लेकर शहर के ढाकल रोड पर नई सीवरेज पाइप लाइन दबाई जा रही है 70 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। बाकी कार्य भी जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। –कैलाश सिंगला, ठेकेदार

[ad_2]