[ad_1]
करनाल। टिकरी कैलाश गांव और लाडो की गमड़ी (नजदीक अल्फा सिटी) के बीच चल रहे सड़क निर्माण कार्य के दौरान रोड रोलर चोरी हो गया। घटना एक सप्ताह पूर्व की है। रोड रोलर की कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई गई है। चोरी के बाद सड़क का निर्माण रुक गया। कई दिन गुजरने के बाद भी रोड रोलर नहीं नहीं मिला तो सदर थाना में चोरी की शिकायत दी गई। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
करनाल के दीपक घई ने सदर थाने में इस संबंध में शिकायत दी है। इसमें बताया गया है कि वह पीडब्ल्यूडी की सड़कों का निर्माण करते हैं। फिलहाल टिकरी कैलाश से लाडो की गामड़ी तक सड़क बनाने का काम चल रहा है। एक सप्ताह पूर्व शाम के समय शाम करीब 7 बजे उनके रोड रोलर को चोरी कर लिया गया। चोर दिनदिहाड़े हाइड्रा की सहायता से रोड रोलर को कैंटर में रखकर ले गए। सड़क से गुजर रहे व्यक्ति ने घटना की वीडियो बनाई थी। वीडियो बनाते हुए उसने सवाल किया तो बोले कि खराब हो गया है। ठेकेदार ने इसे ठीक करवाने के लिए बोला है। चोरी की घटना का यह वीडियो उनके पास है। जिस गाड़ी में रोड रोलर को ले जाया गया, उसका नंबर भी है। यह गाड़ी नजदीक के एक डेरा पर भी देखी गई है।
ठेकेदार ने पहले अपने स्तर पर रोड रोलर की तलाश की। परंतु कहीं भी कोई जानकारी नहीं मिल पाई। सदर थाना प्रभारी तरसेम चंद ने बताया कि पुलिस ने चोरी की प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
[ad_2]
Karnal News: सड़क निर्माण के लिए खड़ा रोड रोलर चोरी, हाइड्रा से कैंटर में रखकर ले गए




