[ad_1]
अंबाला सिटी। मानव चौक पर शातिर महिला चोरों के एक गिरोह ने बुजुर्ग दंपती को निशाना बनाया। बैंक से पेंशन के 45 हजार रुपये निकालकर घर के लिए राशन लेने जा रही कमला देवी (76) वर्षीय बुजुर्ग महिला के पर्स से तीन महिलाओं ने नकदी चुरा ली। यह पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसमें तीन संदिग्ध महिलाएं गुलाबी कपड़ों में बुजुर्ग दंपती का पीछा करती दिखाई दे रही हैं। अंबाला सिटी थाना पुलिस ने बुजुर्ग के बेटे पवन कुमार की तहरीर पर अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
पेंशन के पैसे निकालकर लेने जा रहे थे राशन : विष्णु विहार निवासी पवन कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पिता परमानंद (79) पंजाब नेशनल बैंक से सीनियर मैनेजर के पद से सेवानिवृत्त हैं। पिता मां कमला देवी (76) के साथ सोमवार की सुबह 11 बजे पीएनबी बैंक आए थे। बैंक से 45 हजार रुपये की पेंशन राशि निकालकर दोनों पैदल ही सचदेवा नंबर-1 दुकान से राशन लेने के लिए निकले थे। दोपहर 12:15 बजे जब बुजुर्ग दंपती सड़क पार कर रहे थे, तभी गुलाबी रंग के कपड़ों में आई तीन महिलाओं ने कमला देवी को चारों तरफ से घेर लिया। भीड़ व सड़क पार करने की जद्दोजहद के बीच महिलाओं ने बड़ी चालाकी से उनके पर्स में रखे 45 हजार रुपये निकाल लिए व मौके से भाग गई। संवाद
[ad_2]
Source link




