[ad_1]
{“_id”:”69a725a7362c6e1859014515″,”slug”:”friends-cricket-club-won-by-125-runs-gurgaon-news-c-1-1-noi1505-4015462-2026-03-03″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Gurugram News: फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब 125 रन से जीती”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
गुरुग्राम। द स्पोट्स पार्क के मैदान पर मंगलवार को हरियाणा हंटर्स और एफसीसी फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब के बीच टी-20 मैच खेला गया। इसमें फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब ने हरियाणा हंटर्स को 125 रन से हरा दिया। टॉस जीतकर हरियाणा हंटर्स ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब ने 6 विकेट खोकर 253 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हरियाणा हंटर्स की टीम 8 विकेट पर 128 रन ही बना सकी और ऑलआउट हो गई। फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब की ओर से विक्की ने 88 रन और संदीप ने 54 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में श्याम ने 3 विकेट, वहीं निरज और अभिजीत को एक-एक सफलताएं मिली। हरियाणा हंटर्स की ओर से संदीप ने 44 रन और अमित ने 31 रन बनाए। गेंदबाजी में मनीष ने 2 विकेट और मोहित ने एक विकेट लिया। संवाद
[ad_2]
Gurugram News: फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब 125 रन से जीती


