Haryana: ऑटो और कार में हुई जोरदार टक्कर, एक महिला की मौत और 10 लोग घायल haryanacircle.com

[ad_1]

नारनौल-सिंघाना रोड पर हमीदपुर के पास ऑटो व कार के बीच टक्कर होने से एक महिला की मौत हो गई जबकि 10 लोग घायल हो गए। ऑटो में सवार सभी पटीकरा गांव से बापड़ोली गांव में शोक व्यक्त करने जा रहे थे। घायलों में एक बच्चा भी शामिल है।

 जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह पटीकरा से ऑटो में सवार होकर करीब 14 लोग एनएच-11 से होते हुए बापड़ोली जा रहे थे। गांव हमीदपुर के पास बापडोली गांव की ओर जाने के लिए रास्ता जाता है।  यहां कार और ऑटो की टक्कर होगी और ऑटो का संतुलन बिगड़ने से वह पलट गया। ऑटो के पलटने सवारियां ऑटो के नीचे पलट गई जिससे चीख पुकार मच गई। वहीं, टक्कर लगने के बाद कार डिवाइडर से टकरा गई। 

इस हादसे की सूचना लोगों ने एंबुलेंस और पुलिस को दी जिसके बाद सभी घायलों को नारनौल के नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल करवाया गया। यहां डॉक्टरों ने पटीकरा निवासी 48 वर्षीय रेशमी देवी को मृत घोषित कर दिया। 

ऑटो में सवार 50 वर्षीय चंद्र प्रकाश, 32 वर्षीय ललिता, 42 वर्षीय शशि बाला, 28 वर्षीय मौसम, 45 वर्षीय भुलिया देवी, 35 वर्षीय अशोक, 28 वर्षीय मोनिका, 39 वर्षीय सुमन, 2 वर्षीय निहांशी और 19 वर्षीय जार्ज कुमार घायल हो गए। बताया जा रहा है इनमें जार्ज कुमार की गंभीर हालात होने की वजह से परिजन उसे बहरोड़ लेकर गए हैं।

[ad_2]
Haryana: ऑटो और कार में हुई जोरदार टक्कर, एक महिला की मौत और 10 लोग घायल